मुंबई हवाई अड्डे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बताते हैं कि वहां पर गुरुवार को एक चार्टर्ड विमान रनवे से फिसल गया (Veer Off) इस विमान में आठ लोग जिसमें से 6 यात्री और 2 चालकर दल के सदस्य सवार थे, इस दुर्घटना के बाद विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, रनवे पर भारी बारिश के साथ दृश्यता 700 मीटर थी।
बताते हैं कि ये विमान विशाखापत्तनम से आ रहा था, घटना पर डीजीसीए ने कहा है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, उन्होंने कहा कि विशाखापत्तनम से मुंबई आया वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल विमान (VSR Ventures Learjet 45 Aircraft VT-DBL) मुंबई हवाई अड्डे के रनवे पर उतरते समय फिसल गया।
दो यात्रियों को प्लेन से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया वहीं किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, कहा जा रहा है कि खराब मौसम के कारण ये हादसा हुआ, गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, मौके पर बचाव कार्य किए जा रहे हैं।
