भोपाल

दिल्ली-इंदौर फ्लाइट में इंजन फेलियर का खतरा, विमान को सुरक्षित कराया गया लैंड; बड़ा हवाई संकट टला

दिल्ली-इंदौर फ्लाइट के एक इंजन में खराबी आने के बाद इसे शुक्रवार को सुरक्षित इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा गया। फ्लाइट में चालक दल समेत 161 यात्री मौजूद थे, सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित है। विमान को सुबह 09:55 बजे इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Indore News: दिल्ली से शुक्रवार को इंदौर आ रहे एक प्राइवेट एयरलाइन की फ्लाइट में एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। जिसके बाद इसे देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर एहतियातन उतारा गया। विमान में सवार सभी 161 यात्री सुरक्षित हैं। पायलट ने इंजन में गड़बड़ी की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ‘पैन-पैन’ संकेत भेजकर दी। जिसके बाद विमान को एहतियात के साथ निर्धारित समय से 20 मिनट देरी से सुरक्षित लैंड कराया गया।

हवाई अड्डे के निदेशक विपिनकांत सेठ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘एयर इंडिया एक्सप्रेस के दिल्ली से इंदौर आ रहे विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने पर हमने तमाम एहतियात बरतते हुए इस वायुयान को इंदौर के हवाई अड्डे पर सुबह 09:55 बजे उतारा। निर्धारित समय के मुताबिक इस विमान को सुबह 09:35 बजे इंदौर हवाई अड्डे पर उतरना था।" उन्होंने बताया कि उड़ान संख्या आईएक्स 1028 वाले इस विमान का चालक दल और इसमें सवार सभी 161 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

क्या होता है पैन-पैन का मतलब

सेठ ने बताया कि विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को ‘पैन-पैन' संकेत भेजा। जिसके बाद मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत हवाई अड्डे पर अग्निशमन और चिकित्सा के इंतजाम किए गए। 'पैन-पैन', अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य संकेत है जिसका इस्तेमाल समुद्री और हवाई रेडियो संचार में किया जाता है। विमानन क्षेत्र में इसका मतलब होता है कि स्थिति गंभीर है और तुरंत मदद की जरूरत है, लेकिन यह स्थिति विमान में सवार लोगों की जिंदगी पर सीधे खतरे से नहीं जुड़ी है। जब कोई पायलट 'पैन-पैन' संकेत भेजता है, तो इसका मतलब होता है कि चालक दल को एटीसी या 'ग्राउंड सर्विस' से तुरंत मदद चाहिए।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान