भोपाल

Ujjain News: दशा माता मंदिर में फिर चोरी, त्रिशूल-मुकुट से लेकर दानपेटी तक साफ; मिनटों में सामान ले उड़े चोर

उज्जैन के दशा माता मंदिर से दो चोरों ने त्रिशूल, मुकुट, दानपेटी और माता जी की चांदी की आंख समेत अन्य सामान चुरा लिया। चोरों ने सरिया की मदद से महज 20 सेकंड में मेन गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर चंद मिनटों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Image

उज्जैन में मंदिर से चोरी

Ujjain Crime News: उज्जैन के दशा माता मंदिर से एक बार फिर चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोरों ने मंदिर से त्रिशूल, मुकुट, दानपेटी और माता जी की चांदी की आंख समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया। हैरानी की बात ये है कि चोरों ने पहले भी इस मंदिर को अपना निशाना बनाया है। बीते दो सालों में चोरी की यह तीसरी घटना इस मंदिर में हुई है। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें दो चोर ताला तोड़कर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं।

20 सेकंड में तोड़ा ताला

उज्जैन के थाना जीवाजीगंज क्षेत्र के ऋण मुक्तेश्वर मंदिर ब्रिज के पास स्थित प्राचीन दशा माता मंदिर में बीती रात करीब एक बजे चोरी की घटना हुई। दो चोरों ने महज 20 सेकंड में ही मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़ दिया। उन्होंने ताला तोड़ने के लिए एक सरिए का इस्तेमाल किया। जिसके बाद मंदिर में प्रवेश किया। चोरों ने रात का फायदा उठाकर माता जी का रजत मुकुट, रजत आंखें, त्रिशूल और दानपेटी तोड़कर अन्य सामान पर अपना हाथ साफ किया।

CCTV कैमरा तोड़ने की कोशिश की

मंदिर में चोरी के दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ज हुई फुटेज में दिख रहा है कि चोरों ने कुछ ही देर में मंदिर से कीमती सामान चुरा लिया और मौके से फरार हो गए। इस मंदिर में पहले चोरी की वारदातें दो बार हो चुकी हैं। पहली बार यहां 2024 में चोरी हुई थी। जिसके बाद अप्रैल 2025 में चोरों ने दोबारा इस मंदिर को निशाना बनाया। अब तीसरी फिर से चोर यहां हाथ साफ करके गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जा

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!