भोपाल

चित्रकूट में लंगूर का राजसी अंदाज; कार की छत बनी शाही सवारी, नजारा देख सब हुए हैरान

Chitrakoot News Today (चित्रकूट की खबर ): मध्यप्रदेश के सतना जिले की पावन नगरी चित्रकूट में हाल ही में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को चौंका भी दिया और हंसा भी दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दृश्य में एक लंगूर शाही ठाठ से कार की छत पर बैठकर नगर भ्रमण करता दिखा। यह अद्भुत और मनोरंजक पल अब "लंगूर की शाही सवारी" के नाम से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Image

चित्रकूट में लंगूर की शाही सवारी

Photo : Times Now Digital

Chitrakoot News: मध्यप्रदेश के सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट में बुधवार को एक बेहद अनोखा और मनोरंजक दृश्य देखने को मिला, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां एक लंगूर कार की छत पर शाही अंदाज़ में नगर भ्रमण करता दिखाई दिया। यह नजारा देखकर तीर्थयात्री और स्थानीय लोग न सिर्फ हैरान रह गए, बल्कि मुस्कुराए बिना भी नहीं रह सके।

बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार की है। हरियाणा से आए कुछ तीर्थयात्री जानकीकुंड के पास दर्शन के लिए रुके थे। तभी अचानक एक लंगूर उछलकर उनकी कार की छत पर चढ़ गया। जैसे ही कार आगे बढ़ी, लंगूर भी लगभग 2 किलोमीटर तक उसी अंदाज में छत पर बैठा रहा। कार की धीमी रफ्तार और लंगूर की बेफिक्री ने ऐसा दृश्य बना दिया मानो कोई राजा सड़कों का मुआयना कर रहा हो।

लंगूर बिल्कुल निडर होकर आराम से बैठा रहा और राह चलते सैकड़ों लोगों की नजरें उसी पर टिक गईं। तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने इस अनोखे नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया। अब इस घटना का वीडियो "लंगूर की शाही सवारी" के नाम से चर्चा में बना हुआ है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article