भोपाल

MP में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार टैंकर से टकराई, तीन लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भोपाल-इंदौर रोड पर एक कार पीछे से दूध के टैंकर से टकरा गई। जिसके बाद बेकाबू होकर कार पेड़ में जा घुसी। इस हादसे में भोपाल के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां भोपाल-इंदौर रोड पर एक कार की दूध के टैंकर से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही परिजनों को भी इस हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

टैंक्टर से टकराकर पेड़ में घुसी कार

यह हादसा पार्वती थाना क्षेत्र के आष्टा कस्बे के पास इंदौर-भोपाल हाईवे पर बीती रात करीब एक बजे हुआ। जहां दूध का टैंकर भोपाल से इंदौर की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार पीछे से टैंकर में जा घुसी और बेकाबू होकर पेड़ से उसकी टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान महेश ठाकुर (37), रूप सिंह ठाकुर (54) और सुनील मेवाड़ा (28) के रूप में हुई है। ये तीनों भोपाल के रहने वाले थे।

पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा

पुलिस ने मृतकों के पास मिले डॉक्यूमेंट के आधार पर सभी के परिजनों को सूचना दे दी। परिजन मौके पर पहुंच भी गए हैं। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article