भोपाल

Bhopal News: मासूम ने लगाई चाइल्ड हेल्पलाइन से गुहार, कहा मां - नानी से बचाओ

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2022, 12:52 PM IST

Bhopal: घरेलू विवाद के चलते अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी के गुस्से का कहर एक नाबालिग को झेलना पड़ रहा है। अपने ही कलेजे के टुकड़े को मारने के प्रयास का एक मामला सामने आया है। पीड़ित मासूम ने अपनी मां व नानी के खिलाफ चाइल्ड हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाई है। बाल आयोग से भी मदद की गुहार लगाई। अब मामला हबीबगंज थाने में दर्ज हुआ है।

Image

भोपाल में नाबालिग ने लगाई चाइल्ड हेल्पलाइन से गुहार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • नाबालिग ने लगाई चाइल्ड हेल्पालाइन से मदद की गुहार
  • मां व नानी पर लगाया उसे मारने का आरोप
  • बाल आयोग में भी दर्ज करवाई दोनों के खिलाफ शिकायत

Bhopal: बच्चे मां को सबसे अधिक प्रिय होते हैं, मगर जब ममता ही हैवानियत की भेंट चढ़ जाए तो ऐसे में क्या हो। एक ऐसा ही मामला राजधानी भोपाल में सामने आया है, जहां मां और नानी कलेजे के टुकड़े के इस कदर दुश्मन बनें की उसने मदद के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन का दरवाजा खटखटाना पड़ा। मामला हबीबगंज थाना इलाके के शिवाजी नगर का है। नाबालिग की रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से जेके एक्ट की धारा 75 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करवाया जाएगा। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि, उसकी मां और नानी ने शिवाजी नगर स्थित उसके घर आकर उसके साथ मारपीट की व उसके पिता पर भी अटैक कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को पीड़ित ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं।

चाइल्ड हेल्पलाइन की समन्वयक राशि असवानी के मुताबिक, टीम को पड़ोसियों ने बताया कि, पीड़ित की मां उससे बार-बार दरवाजा खोलने के लिए बोल रही थी। उस वक्त पीड़ित के पिता घर पर नहीं थे, इस वजह से उसने दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया। इस बात से गुस्साई मां ने दरवाजे पर बाहर ताला जड़ दिया। राशि असवानी के मुताबिक, पीड़ित की मां को पड़ोस के लोगों ने मौके से भगाने की कोशिश भी की, मगर वह जब नहीं हटी तो मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे की सुरक्षा को लेकर बाहर के दरवाजे पर ताला लगा दिया। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पहले भी उसको मारने के किए गए है प्रयास

घटना से सहमे बच्चे ने चाइल्ड हेल्पलाइन में कंप्लेंट कर आरोप लगाया कि, उसकी मां और पिता एक साल से अलग रहते हैं। मेरी मां ने पहले भी मुझे मारने के प्रयास किए थे। जिसकी मुख्य वजह है कि, वह अपने पिता के साथ रहता है। उसकी मां व नानी ने उस पर फिर से अटैक कर दिया। हबीबगंज थाने के एसएचओ मनीष राज सिंह भदौरिया के मुताबिक, दोनों पक्ष थाने आए हैं, जिसमें दोनों की ओर से शिकायत दी गई है। एसएचओ के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग ने घटना को लेकर बाल आयोग में भी फोन पर शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें आयोग के मेंबर अनुराग पांडे ने एसपी को मामाला दर्ज करने के लिए कहा है। पुलिस के मुताबिक, दसवीं में पढ़ रहे 16 वर्षीय पीड़ित के माता- पिता घरेलू कलह के चलते गत एक साल से अलग- अगल रह रहे हैं। जिनके तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'