भोपाल

Bhopal: बिना परमिट और फिटनेट सड़कों पर दौड़ती स्कूल बसों पर लगा 16 हजार का जुर्माना, 6 बसें की गई जब्त

Bhopal News: भोपाल शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आरटीओ जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को एक विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूल बसों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई और उन पर 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Image

बिना परमिट और फिटनेट सड़कों पर दौड़ती स्कूल बसों पर लगा 16 हजार का जुर्माना

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुरुआत मंगलवार को आरटीओ जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में की गई थी। इस अभियान के दौरान, नियमों का उल्लंघन करते हुए चल रही स्कूल बसों पर कड़ी कार्रवाई की गई। जांच में 6 स्कूल बसें बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के पाई गई, जबकि 3 अन्य वाहन ओवरलोडिंग और बिना बीमा के चलते पकड़े गए। इन वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है।

बिना परमिट और फिटनेस प्रमाण पत्र के दौड़ती बसों पर लगा जुर्माना

जानकारी के लिए बता दें कि ओवरलोडिंग और फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना पकड़ी गई स्कूल बसों पर कुल 16,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। पकड़ी गई बसों में सेंट मोंटफोर्ड स्कूल, जवाहर स्कूल और अन्य स्कूलों के छात्र सवार थे। आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने कहा कि बिना फिटनेस और बीमा के चलने वाली बसें बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

स्कूल वाहनों की होगी नियमित जांच

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच की जाएगी और जो भी वाहन सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उन्हें सीज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वाहन पूरी तरह से वैध और सुरक्षित है। जानकारी के लिए बता दें कि जांच में 6 स्कूल बसें नियमों का पालन नहीं करती पाई गईं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article