Bhopal Power Cut: भोपाल में आज लगभग 70 इलाकों में बिजली गुल रहेगी। इन इलाकों में आज बिजली कंपनी मेंटनेंस कार्य करेगी। जिसके चलते 30 मिनट से लेकर 5 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। जिन इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी, उनमें प्रमुख रूप से शाहपुरा, अशोका गार्डन, गेहूंखेड़ा, अमराई, बैरागढ़ चिचली, रोहित नगर, हमीदिया रोड और कोहेफिजा जैसे बड़े इलाके शामिल हैं। बिजली कटौती के समय और स्थानों की जानकारी पहले से ही स्थानीय निवासियों को दी गई है। जिससे उन्हें बाद में किसी तरह की समस्या न हो और वे अपनी जरूरत के अनुसार योजना बना सकें। बिजली कंपनी यह मेंटेनेंस कार्य बिजली की गुणवत्ता और आपूर्ति में सुधार लाने के लिए कर रही है।
भोपाल में आज कहां-कहां बिजली कटेगी?
- आज सुबह 9.30 से दोपहर 2 बजे तक भोपाल के बैरागढ़ चिचली, पीर बादली, सतगढ़ी, मीनाखेड़ी, दौलतपुर, विप्सना सेंटर, गेहूंखेड़ा और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जिन इलाकों में आज बिजली कटौती रहेगी। उनमें दशहरा मैदान सेक्टर-2, टैगोर कॉम्पलेक्स, रोहित नगर, फॉरच्यून ग्लौरी, अशोका सोसायटी, लाला राजपत राय कॉलोनी, रीयल कॉलोनी, विवेक अपॉर्टमेंट, अमलतास, शक्ति नगर ए, बी-सी सेक्टर, पंचवटी, एम्राल्ड कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अमराई, बाग सेवनिया ड्रीम ग्लौरी, भीमसेन जोशी अपॉर्टमेंट, तिलक नगर, लक्ष्मी परिसर, गुजराती कॉलोनी, डीके कॉटेज, शाहपुरा, ई-7, शाहजहांनाबाद, नूर महल रोड, अशोका कॉलोनी, बैंक रोड बैरसिया, हमीदिया रोड, लोटस फेस-1, रोशनपुरा, मानस भवन, हिंदी भवन, पुरानी विधानसभा और आसपास के इलाके शामिल हैं।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रगति नगर, उड़िया बस्ती, एक्सर गार्डन कॉलोनी, सिग्मा ग्रीन कॉलोनी, अशोका गार्डन, अमृत कॉम्पलेक्स, शिवनगर, कम्फर्ट हाइट्स कॉलोनी, बड़वई, नाइस स्पेश कॉलोनी और कोहेफिजा में भी बिजली कटी रहेगी।
- दोपहर 12 से 12.30 बजे तक दीप नगर, वर्धमान ग्रीन वैली, सुरभि विहार, कंचन नगर, पंचवटी फेस-1, ऋषिपुरम फेस-2, वल्लभ विहार, कौशल्या नगर, इंडस, विद्या सागर कॉलोनी, अजय हाइट्स, स्टार एवेन्यू, राजीव पैलेस और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई कट रहेगी।
