भोपाल

Bhopal Crime: भोपाल के इस इलाके में घुसा बाघ, 2 गायों का कर चुका शिकार, फैली दहशत, खोज जारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 08:11 PM IST

Bhopal:भोपाल के मैनिट कॉलेज के परिसर में बाघ के घुसने से सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत है। अभी तक बाघ ने दो गायों का शिकार किया है। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग प्रयास कर रहा है।

Image

राजधानी भोपाल में बाघ ने फैलाई दहशत, दो गायों को बनाया शिकार।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. मैनिट कॉलेज के परिसर में 2 गायों को मार चुका है बाघ
  2. बाघ की तस्वीर सामने आने के बाद वन विभाग ने की पुष्टि
  3. कॉलेज के घनी झाड़ियों और जंगलों में मूवमेंट कर रहा बाघ

Bhopal News: राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) के जंगलों में बाघ घुस गया है। बाघ ने अब तक मैनिट परिसर में मौजूद 2 गायों को अपना शिकार बना लिया है। बाघ की तस्वीर सामने आ जाने के बाद वन विभाग ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। विभाग की ओर से बताया गया है कि, ये बाघ सोमवार कैंपस में घुस गया था। लेकिन रविवार सुबह ही ट्रैप कैमरा में इसकी तस्वीर कैद हो गई है।

बता दें कि डीएफओ आलोक पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि, सोमवार को बाघ मैनिट परिसर में दाखिल हुआ था। तब से परिसर की घनी झाड़ियों और जंगलों में वह मूवमेंट कर रहा है। शनिवार को बाघ के पैरों के निशान भी वन विभाग को मैनिट परिसर में बनी झील के पास मिले हैं। वन विभाग के ट्रैप कैमरे में कैद हुई बाघ की फोटो आ चुकी है।

केरवा के जंगलों को रास्ते आया बाघ

डीएफओ पाठक ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ट्रैप कैमरे में फोटो आने के बाद बाघ की पहचान हो गई है। ये युवा नर बाघ टी-1234 है। बाघ केरवा के जंगलों से होता हुआ कलियासोत डैम के रास्ते मैनिट में प्रवेश कर गया है। बाघ की उम्र करीब ढाई साल है। मैनिट परिसर में बाघ ने अभी तक 2 गायों का शिकार कर लिया है। उसके बाद परिसर के आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। हालांकि, संस्थान की क्लासेस रेगुलर संचालित की जा रही हैं। क्योंकि दिन में किसी को कोई खतरा अभी तक नहीं नजर आ रहा है।

परिसर के छात्रों को किया गया सचेत

मिली जानकारी के अनुसार टाइगर की मूवमेंट भी छात्रों और इंसानी चहल-पहल वाले इलाके से अभी तक दूर है। हालांकि छात्रों को प्रशासन ने हिदायत दे दी है कि अंधेरा होने का बाद कोई परिसर के बाहर ना निकले और बहुत ज्यादा जरूरी होने पर गाड़ी में जाएं, पैदल न चलें। बाघ के हमलों के बाद अब परिसर में मौजूद गायों को भोपाल नगर निगम की मदद से परिसर के बाहर शिफ्ट कर दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article