भोपाल

Bhopal News: भोपाल में दो सप्‍ताह से दहशत फैला रहा बाघ मैनिट परिसर से पकड़ा गया, कर चुका था 5 हमले

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 08:36 PM IST

Bhopal News: भोपाल के मैनिट परिसर में बीते दो सप्ताह से दहशत फैला रहे बाघ को वन विभाग ने बीती रात पकड़ लिया। यह बाघ मैनिट के पास लगाए गए एक पिंजरे में फंसा। बाघ का अब मेडिकल चेकअप कर उसे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जाएगा।

Image

वन विभाग द्वारा पकड़ा गया बाघ।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. मैनिट परिसर के पास लगे पिंजरे में फंसा बाघ
  2. दो सप्‍ताह से इस क्षेत्र में फैला रखी थी दहशत
  3. बाघ ने पांच गायों पर हमला बोल ली तीन की जान

Bhopal News: भोपाल के मैनिट परिसर में बीते दो सप्ताह से दहशत फैला रहे बाघ को वन विभाग ने पकड़ लिया है। वन विभाग ने टाइगर को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया था, जिसमें यह बाघ बीती रात फंसा। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि, टाइगर को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जाएगा। बाघ के पकड़े जाने के साथ ही क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। इस बाघ ने अब तक हमले कर तीन गाय की जान ले चुका है।

बता दें कि, इस बाघ ने पिछले 13 दिन से मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में आतंक मचा रखा था। इस दौरान इसने 5 गायों पर हमला किया, जिसमें से 3 गायों की मौत हो गई। इस बाघ के बढ़ते हमले के कारण वन विभाग की टीम पिछले करीब 10 दिन से इसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी। बाघ के पगमार्क को ट्रैक करते हुए इसे पकड़ने के लिए वन विभाग लगातार पिंजरा लगा रहा था, लेकिन यह शिकार के लिए रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ रहा था। जिससे लोगों में खौफ बना हुआ था।

2 अक्‍टूबर को छात्रों ने देखा था इस बाघ को

बता दें कि, इस बाघ को मैनिट में सबसे पहले 2 अक्टूबर की रात को बाइक से घूम रहे तीन स्टूडेंट्स ने देखा था। इसके बाद ही वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई थी। इस घटना के 6 दिन बाद यह बाघ वन विभाग के ट्रैप कैमरों में कैद हुआ। जिसके बाद से वन विभाग की टीम इसे लगातार पकड़ने की कोशिश कर रही थी। इस बाघ की फॉरेस्ट एरिया में हॉस्टल और पुलिया के आसपास मूवमेंट बनी हुई थी। इसलिए वन विभाग ने यहीं पर पिंजरा लगा रखा था। डीएफओ भोपाल आलोक पाठक ने बताया कि, बीती रात इस टाइगर को पकड़ लिया गया, बाघ की अभी मेडिकल जांच हो रही है। जल्‍द ही इसे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article