भोपाल

भोपाल: अच्छी खबर! रेलवे ने जयपुर-भोपाल के बीच बढ़ाए ट्रेनों के फेरे, इन शहरों के लिए भी फिर से चलेंगी ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2023, 02:59 PM IST

Bhopal: भोपाल रेल मंडल की ओर से कई रद्द की गई ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। वहीं कई ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। जिसकी वजह है लगातार ट्रेनों में बढ़ रही भीड़। भोपाल से जयपुर के लिए दो दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। पैसेंजर्स की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए इंदौर-भोपाल व उज्जैन-भोपाल एक्सप्रेस की सेवाएं फिर से बहाल की गई हैं।

Image

रेलवे ने जयपुर-भोपाल के बीच बढ़ाए ट्रेनों के फेरे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे ने रद्द की गई ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल की
  • जयपुर - भोपाल के बीच ट्रेनों के 2-2 फेरे बढ़ाए
  • ट्रेनें अपने बदले गए निर्धारित मार्ग से ही गुजरेंगी


Bhopal: राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई शहरों के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। भोपाल रेल मंडल की ओर से कई रद्द की गई ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। वहीं कई ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। जिसकी वजह है लगातार ट्रेनों में बढ़ रही भीड़। रेलवे के मुताबिक, भोपाल से जयपुर के लिए दो दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें ट्रेन संख्या-09731 जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस स्पेशल 16 एवं 18 फरवरी को जयपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह सवा 6 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या-09732 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल 17 एवं 19 फरवरी को भोपाल स्टेशन से सुबह 9:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2 बजे जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। सफर के दौरान यह स्पेशल ट्रेनें जयपुर से रवाना होने के बाद फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, रतलाम व उज्जैन समेत सीहोर आदि स्टेशनों पर ही रुकेंगी। यही क्रम भोपाल से रवाना होने पर इनका रहेगा।

इन एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा फिर से बहाल

रेलवे के मुताबिक, गत दिनों कई ट्रेनों की सेवाएं 23 फरवरी तक रद्द की गई थी। मगर पैसेंजर्स की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए इंदौर-भोपाल व उज्जैन-भोपाल एक्सप्रेस की सेवाएं फिर से बहाल की गई हैं। बता दें कि, रतलाम रेल मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन खंड पर ट्रैक के डबलीकरण के चलते प्रस्तावित ब्लॉक 12 से 23 फरवरी तक निरस्त की गई ट्रेनों में से ट्रेन संख्या-19303-19304 इंदौर-भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या-09199-09200 उज्जैन-भोपाल-उज्जैन स्पेशल की सेवा फिर से बहाल रखने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या-19303-19304 इंदौर-भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस अपने परिवर्तित किए गए मार्ग वाया उज्जैन-फतेहाबाद से इंदौर होकर चलेगी।

इन पैसेंजर्स को मिलेगा फायदा

गौरतलब है कि, महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक है, ऐसे में राजस्थान के श्रद्धालु उज्जैन व ओंकारेश्वर का सफर करते हैं। ट्रेनें रद्द होने के चलते रेल में सफर करने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। मगर अब इन शहरों के लिए रेलवे की ओर से ट्रेनें बहाल करने सहित फेरे बढ़ाए गए हैं। ऐसे में राजस्थान समेत मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article