Bhopal: राजधानी भोपाल के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। आने वाले समय में लेक सिटी के कई इलाकों की तस्वीर बदलने वाली है। शहर में 1600 करोड़ रुपए खर्च कर प्रदेश सरकार सीवरेज सिस्टम, पानी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व पक्के नाले आदि विकास के कार्य करवाएगी।
प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह के मुताबिक, प्रदेश में 23 हजार एकड़ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाया गया है। इस जमीन पर सूबे के जरूरतमंद तबके के लोगों के लिए सुराज काॅलोनी बसाई जाएगी। जहां पर बिना छत के लोगों का पक्के मकान दिए जाएंगे।
