भोपाल

Bhopal: पुलिस के हत्थे चढ़े 2 नटवरलाल, हाउस रेंट के नाम पर करते थे फ्रॉड, ऐसे आए पकड़ में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 08:36 PM IST

Bhopal: साइबर क्राइम टीम ने आरोपियों की फेक वेबसाइट पर रेंट पर रूम लेने के लिए सर्च किया। इसके बाद वेबसाइट पर मिले मोबाइल नंबरों पर बात की गई। जिस पर ठगों की लोकेशन राजस्थान के भरतपुर जनपद के पहाड़ी इलाके की आई। मोहम्मद अजहरुद्दीन और इमरान को टेक्निकल विशलेषण के बाद अरेस्ट किया व इनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड व डेबिट कार्ड को जब्त किया है।

Image

भोपाल की साइबर पुलिस ने किया दो ठगों को अरेस्ट (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ठगों ने रूम रेंट पर देने के नाम पर फेक वेबसाइट बना रखी थी
  • ठगी की रकम के लिए उड़ीसा व बिहार के लोगों के बैंक अकाउंट यूज करते थे
  • साइबर पुलिस ने दो आरोपियों को राजस्थान के भरतपुर से अरेस्ट किया है


Bhopal: राजधानी की साइबर क्राइम टीम ने दो नटवरलाल को राजस्थान के भरतपुर से अरेस्ट किया है। दोनों आरोपी ऑनलाइन ठगी करते हैं। महकमे के एडिशनल कमिश्नर उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, इनकी ठगी के शिकार हुए एक पीड़ित ने राजधानी की साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करवाई थी कि, बेंगलुरू में रूम रेंट पर लेने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया गया।

जहां पर आरोपियों का मोबाइल नंबर सामने आया। इसके बाद उनके नंबर पर काॅल किया गया, तो बदमाशों ने अग्रिम भुगतान करने की बात कही। जिस पर पीड़ित ने कई बार में बदमाशों के अकाउंट में कुल 81 हजार से ज्यादा रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद पीड़ित को महसूस हुआ कि वो ठगी का शिकार हो गया है। इसके बाद साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया। अतिरिक्त कमिश्नर के मुताबिक, शिकायत की जांच में पुलिस को मिले तथ्यों समेत बैंक से मिली जानकारी के आधार पर मोबाइल नंबर यूजर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

राजस्थान से धराए गए आरोपी

एडिशनल कमिश्नर उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, साइबर क्राइम टीम ने आरोपियों की फेक वेबसाइट पर रेंट पर रूम लेने के लिए सर्च किया। इसके बाद वेबसाइट पर मिले मोबाइल नंबरों पर बात की गई। जिस पर ठगों की लोकेशन राजस्थान के भरतपुर जनपद के पहाड़ी इलाके की आई। इसके बाद टीम ने दोनों आरोपियों मोहम्मद अजहरुद्दीन और इमरान को दबोच लिया। साइबर पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी भरतपुर के सीकरी इलाके के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि, वे ठगी करने के लिए बिहार व उड़ीसा के लोगों के बैंक अकाउंट यूज करते हैं। आरोपियों ने बताया कि, इनके किराए पर लिए गए अकाउंट में रुपए आने के बाद इसे वे दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देते थे। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इनके द्वारा की गई ठगी की वारदातों का पता लगाने में जुटी है।

ये दस्तावेज किए गए जब्त

एडिशनल कमिश्नर उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक टीम ने मोहम्मद अजहरुद्दीन और इमरान को टेक्निकल विशलेषण के बाद अरेस्ट किया व इनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड व डेबिट कार्ड को जब्त किया है। वहीं अब साइबर पुलिस इनके बाकी के साथियों के बारे में पूछताछ कर उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। पुलिस उन लोगों का भी पता लगा रही है, जिनके बैंक अकाउंट ये आरोपी इस्तेमाल करते थे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें