भोपाल

MP Weather: मानसून में झमाझम बरस रहे बदरा, आज सभी जिलों में अलर्ट जारी; जानें कल कैसा रहेगा मौसम

MP Ka Mausam (एमपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-August-2025 भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: भोपाल समेत मध्य प्रदेश के सभी जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उज्जैन, इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की भी संभावना है। एमपी में कल भी बारिश का अनुमान जताया गया है।

Image

एमपी में बारिश का अलर्ट (AI Image)

MP Ka Mausam (एमपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-August-2025: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल रहा। लेकिन अब प्रदेश में मानसून का प्रभाव कुछ कमजोर पड़ गया है। हालांकि अभी भी कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को मानसूनी ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर कम दिखाई दिया। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर और श्योपुर में कहीं–कहीं तेज बारिश हुई। इसके विपरीत प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनभर धूप खिली रही। शाम के समय हल्के बादल आसमान में छाए गए। एमपी में आज मौसम का हाल कैसा रहेगा, आइए जानते हैं:

एमपी में आज और कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। जिनमें खरगोन, उज्जैन, इंदौर, बड़वानी, धार, बुरहानपुर, खंडवा और रतलाम शामिल हैं। कल यानी शुक्रवार को भी एमपी के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने और बादल गरजने की संभावना है। साथ ही उज्जैन और इंदौर समेत कुछ जिलों में तेज बारिश होने का भी अनुमान है।

MP के इन जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट

भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, देवास, बैतूल, हरदा, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, अलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, दतिया, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सिवनी और पांढुर्णा।

एमपी में कहां-कितनी हुई बारिश

एमपी में पिछले 24 घंटों में मंदसौर के संजीत में 100 मिमी और सुवासरा में 78.4 मिमी बारिश हुई। वहीं खंडवा के खालवा में 77 मिमी, रतलाम के सैलाना में 66 मिमी और आगर-मालवा के बरोड़ में 55 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार जारी बारिश के कारण नदियों को जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिसके चलते नर्मदापुरम में तवा बांध का एक गेट खोल दिया गया है। इससे पहले नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर जबलपुर स्थित बरगी डैम के 9 गेट खोले गए थे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article