Bhopal News: भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक, राहुल मेहरा, ने शुक्रवार रात अपने घर के स्टोर रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राहुल गंभीर थैलेसीमिया रोग से पीड़ित था, जिसके इलाज के लिए उसे हर महीने उसका खून बदलाता था।
वह मालीखेड़ी में अपने छोटे भाई के साथ रहता था। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। राहुल की शादी नहीं हुई थी, जबकि उसका छोटा भाई विवाहित है। मोहल्ले के अन्य करीबी रिश्तेदार मिलकर उसकी बीमारी का खर्च वहन करते थे। तबीयत ठीक रहने पर वह इमामी गेट स्थित एक जूस की दुकान में काम पर जाता था।
शुक्रवार रात जब उसका छोटा भाई किसी काम से स्टोर रूम में गया, तो उसने राहुल को फंदे पर लटका पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
