शहर

फांसी से झूल गई भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय, 'दो नाव में सवार थी जिंदगी' का क्या था मतलब

भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने से पहले एक्ट्रेस ने व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर लिखा कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी हम अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Image

भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की मौत (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

Bhojpuri Actress Amrita Pandey Death: भागलपुर में भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। एक्ट्रेस ने अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अमृता पांडेय ने मरने से पहले अपने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस लगाया था। जिसमें लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी हम अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद जोगसर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एफएसएल से घटनस्थल की जांच कराई। मौके से पुलिस ने गले में लगा साड़ी का फंदा, मोबाइल समेत कई अन्य चीजें जब्त की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस को बेड पर मिला शव

पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट में एक महिला ने आत्महत्या की है। जिसके बाद थानेदार कृष्ण नंदन कुमार, एसआई राजीव रंजन और शक्ति पासवान मौके पर घटनास्थल पहुंचे। जहां उन्हें अमृता का शव एक बेड़ पर पड़ा हुआ मिला। परिजनों से पूछने पर उन्होंने बताया कि अमृता की बहन करीब 3:30 बजे उसके कमरे में गई थी। तब उसे अमृता फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। जिसके बाद उन्होंने फंदे को चाकू से काटा और उसे लेकर स्थानीय निजी अस्पताल गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताय दिया। जिसके बाद उसे वापस फ्लैट पर लेकर आ गए।

हाल ही में हुई एक्ट्रेस की बहन की शादी

भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय भोजपुरी, हिंदी समेत कई फिल्मों, सीरीयल, वेब सीरीज और विज्ञापन में काम कर चुकी है। अमृता की हाल ही में हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रिलीज हुआ है, परिजनों के अनुसार इसको लेकर वह बहुत उत्साहित भी थी। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई है। वह मुंबई में एक एनिमेशन इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले ही अमृता की बहन वीणा की शादी हुई थी। जिसमें लोगों ने काफी मस्ती भी की। लेकिन अचानक से अमृता ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में किसी को समझ नहीं आ रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article