शहर

भरतपुर में बिजली कटौती से हैं परेशान, डायल करें ये Toll free Number, मिलेगा समाधान

Bharatpur Electricity Complaint Number: बिजली की समस्या होने पर उपभोक्ताओं की समस्या भी बढ़ जाती है। लेकिन, अब राजस्थान में बिजली की कटौती से परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। आप इन नंबरों पर बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Image

भरतपुर में पावट कट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • भरतपुर में पावर कट
  • टोल फ्री नंबर-1800-180-8074
  • हेल्‍प लाइन नंबर-1912

Bharatpur Electricity Complaint Number: जैसे ही गर्मी बढ़नी शुरू होती है इसके साथ ही पावर कट (Power Cut) की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में पहले से ही गर्मी और लू का कहर झेल रहे लोगों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। गर्मी, लू और उमस भरी हवा से बचने के लिए लोग ज्यादातर घर में रहना ही पसंद करते हैं। लेकिन, ऐसे में अगर पावर कट जाए, तो लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। बिजली के बिना न पंखा , कूलर चलेगा न एसी। देखा गया है कि बिजली कटौती से लोगों को काफी समस्याओं से जूझना पड़ता हैं। कभी ट्रांसफार्मर फेल, कभी शॉर्ट सर्किट, तो कभी जंपर में दिक्कत आने से उपभोक्ता को बिजली कटौती की समस्या झेलनी पड़ती है। बिजली जाने पर उपभोक्ता बिजली कटौती का कारण भी नहीं जान पाते हैं। कई बार तो फोन मिलाने पर बात तक नहीं हो पाती है। लेकिन, अब आपको इस तरह परेशान नहींं होना पड़ेगा। आपको सिर्फ इन नंबरों को अपने फोन में सेव रखना है।

इन नंबरों पर करें संपर्क

आपको बता दें कि राजस्थान क्षेत्र में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) कंपनी पावर सप्लाई करती है। ऐसे में अगर आप राजस्थान में हैं और बिजली से जूड़ी परेशानी होती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिजली से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए Helpline Number 1912 डायल करें और बिजली की समस्या से छुटकारा पाएं। इसके साथ ही आप Toll free Number 1800-180-8074 पर भी कॉल कर सकते हैं। साथ ही आप बिजली से जुड़ी शिकायत के लिए 7230044002 पर व्हाट्सएप भी कर सकते हैं और बिजली से संबंधित समस्या का समाधान पा सकते हैं।

ये हैं जरूरी डिटेल्‍स
शिकायत दर्ज कराने के लिए JVVNL
हेल्‍प लाइन नंबर 1912
टोल-फ्री नंबर 1800-180-8074, 1800-200-1912, 1800-102-1912
व्हाट्सएप 7230044001, 7230044002
स्ट्रिट लाइन नंबर 0141-3532000
ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bijlimitra.com
वेबसाइटhttps://energy.rajasthan.gov.in/jvvnl
बिजली बिल के लिएhttps://cescrajasthan.co.in
ये भी जानें- इंदौर में बिजली कटौती से हैं परेशान तो डायल करें ये Toll Free Number, मिलेगा समाधान

बिजली से जुड़ी अन्य समस्या

राजस्थान के भरतपुर में बिजली कटौती की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं तो https://energy.rajasthan.gov.in/jvvnl पर जाकर अपनी शिकायत रजिस्टर करा सकते हैं। इस साइट पर आपको बिजली शिकायत, पेयमेंट भुगतान, नया बिजली कनेक्शन जैसी सभी परेशानियों का समाधान पा सकते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article