शहर

Bhadohi Girl Suicide Case: सपा विधायक का बेटा भेजा गया जेल, नौकरानी की घर में मिली थी लाश

भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग के बेटे जईम बेग को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। विधायक के घर नाबालिग नौकरानी के सुसाइड मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Image

सपा विधायक जाहिद बेग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग के बेटे जईम बेग को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। विधायक के घर नाबालिग नौकरानी के सुसाइड मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विधायक और उनकी पत्नी पर भी मामला दर्ज हैं। सह अभियुक्त के तौर पर एमपी एमएलए कोर्ट ने पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। 9 सितंबर को भदोही शहर के कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला मालिकाना स्थित समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के आवास पर नौकरानी की संदिग्ध मौत हो गई थी। वो दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे लटकी मिली थी। तब शव को गुपचुप तरीके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

पुलिस अधीक्षक और डीआईजी के साथ फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। इस मामले को लेकर एसपी मीनाक्षी कात्यायन का ने बताया था कि 'स्थानीय विधायक (एसपी विधायक जाहिद बेग) के घर में काम करने वाली 17 वर्षीय लड़की की आत्महत्या से मौत हो गई। हर पहलू से जांच की जा रही थी कि लड़की ने आत्महत्या क्यों की?

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article