शहर

Bengaluru News: वीरभद्र इलाके में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर हुई खाक, मौके पर अग्निशमन की टीम मौजूद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 30, 2023, 02:35 PM IST

Massive Fire Broke out in Virbhadra: वीरभद्र इलाके में बस स्टैंड के पास एक गैरेज में भीषण आग लग गई, जिससे कई बसें जलकर खाक हो गई। फिलहाल अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Image

Bengaluru News: वीरभद्र इलाके में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर हुई खाक, मौके पर अग्निशमन की टीम मौजूद ( Pic: Twitter/ANI)

Fire Broke out in Virbhadra: बेंगलुरु के वीरभद्र इलाके में बस स्टैंड के पास एक गैरेज में अचानक आग लग गई, जिससे एकाएक कई बसों में भयंकर आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले एक बस में लगी और फिर देखते-देखते ही कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि आग लगने की वजहों का अभी कारण पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन दल पहुंच गए हैं। वह आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बताया जा रहा है कि वीरभद्र नगर स्थित बस स्टैंड के पास एक गैरेज में अचानक आग लग गई। जिससे आसपास कई गाड़ियां जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग लगने से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। मौके पर अग्निशमन की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने के सटीक कारणों का पता फिलहाल अभी नहीं चला है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article