शहर

Bareilly Metro: पहाड़ों के प्रवेश द्वार में दौड़ेगी मेट्रो, अब झुमका नगरी वाले करेंगे AC में सफर

Bareilly Light Metro: झुमका नगरी बरेली के लोग भी आने वाले सालों में मेट्रो की सैर कर सकेंगे। सीएमपी के डाटा के आधार पर प्रस्तावित दो कॉरिडोर पर लाइट मेट्रो चलाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। डीपीआर बनने के बाद संबंधित एजेंसी निर्माण कार्य शुरू कर सकती है।

Image

बरेली मेट्रो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bareilly Light Metro : उत्तर प्रदेश में मेट्रो का जाल बिछाया जा रहा है। राज्य के नोएडा, लखनऊ से शुरू हुआ मेट्रो का सफर कानपुर, गोरखपुर वाया आगरा होते हुए बरेली तक जा पहुंचा है। अब झुमका नगरी के लोग भी शान से मेट्रो की सवारी कर सकेंगे। जी, हां पिछले दिनों मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रस्तावित मेट्रो लाइन परियोजना को लेकर बैठक हुई थी। इसमें एएआर और डीपीआर तैयार करने के लिए संबंधित एजेंसी की ओर से कम्मप्रेहनसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) के डाटा के आधार पर दो कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि डीपीआर इत्यादि बनने के बाद उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) प्रोजेक्ट निर्माण का कार्य शुरू कर सकती है। आइये जानते हैं कि इसके रूट क्या होंगे और इसकी वास्तविक लागत कितनी होगी?

बरेली लाइट मेट्रो

बरेली लाइट मेट्रो

बरेली में मेट्रो परियोजना की लागत (Bareilly Metro Project Cost)

दरअसल, बरेली में मेट्रो परियोजना उतारने को लेकर लंबे समय से बात चल रही थी। पिछले एक साल प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था। लेकिन, एक बार फिर इसको धरातल पर उतारने की कवायत शुरू हुई है। तय रूट मैप के मुताबिक, शहर को दो रूटों पर लाइट मेट्रो चलाई चलाई जाएगी। इसके पहले चरण में 12 और दूसरे चरण में 9 किमी का लाइट मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा। प्रस्तावित लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 3000 करोड़ का बजट तय किया गया था। लेकिन, समय से परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। लिहाजा, अब बजट बढ़कर 5,000 करोड़ पहुंच गया है। मेट्रो प्रोजेक्ट पर(वैकल्पिक विश्लेषण रिपोर्ट) और डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) बनाने को लेकर सभी संभावनाओं पर विचार विमर्श हो चुका है।

लाइट मेट्रो

लाइट मेट्रो

मंडलायुक्त की बैठक में लाइट मेट्रो परियोजना की एएआर और डीपीआर तैयार करने के लिए नियुक्त कसल्टेंट एजेंसी मेसर्स राइट्स लिमिटेड ने कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) प्रस्तुत किया। उधर, एजेंसी ने प्लान के मुताबिक, प्रोजेक्ट के पहले और दूसरे चरण के लिए प्रस्तावित कॉरिडोर का खाका पेश किया। इस पर सभी विभागों ने अपनी सहमति व्यक्त की।

बरेली लाइट मेट्रो रूट मैप (Bareilly Light Metro Route Map)

बरेली लाइट मेट्रो के पहले चरण में 12 किमी का कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। यह कॉरिडोर रेलवे जंक्शन से चौकी चौराहा-सेटेलाइट बस अड्डा, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, फनसिटी, बैरियर टू तिराहा तक बनाया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण का कॉरिडोर चौकी चौराहा, अयूब खां चौराहा, कुतुबखाना चौराहा, कोहाड़ापीर तिराहा, डेलापीर तिराहा, आईवीआरआई बैरियर टू तिराहा तक जाएगा। इस पूरे ट्रैक की लंबाई 9.5 किलोमीटर होगी। भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस कॉरिडोर को चौकी चौराहे से रामपुर रोड पर सीबीगंज और उधर, बदायूं रोड पर साउथ सिटी तक विकसित करने का प्रस्ताव है।

बरेली लाइट मेट्रो रूट मैप

बरेली लाइट मेट्रो रूट मैप

बरेली एयरपोर्ट से जुड़ेगी मेट्रो!

साल 2022 में प्रोजेक्ट को धरातल पर लाने के लिए लखनऊ रेलवे राइट्स टीम (Lucknow Railway Rights Team) ने बरेली में नगर निगम (Bareilly Nagar Nigam) और बीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके पहले चरण में एयरपोर्ट से पीलीभीत बाईपास, सेटेलाइट बस अड्डा होते हुए बरेली जंक्शन तक कॉरिडोर बनाने पर विचार किया गया था। इस रूट पर कुल 20 स्टेशन प्रस्तावित किए गए थे। उस समय प्लान शासन को भेजा गया था, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसमें कई तरह के अवरोध सामने आ रहे थे। अब दो साल बाद सभी रूट पर आने वाली बाधाओं के समाधान का प्लान बनने के बाद प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की कवायत शुरू हुई है।

यह भी पढे़ं - Namo Bharat Train: मेरठ साउथ तक 'नमो भारत ट्रेन' के जाने का रास्ता साफ, CMRS ने दिया अप्रूवल; जल्द होगा उद्घाटन
जानकारीविवरण
मेट्रो परियोजना का नाम बरेली लाइट मेट्रो
मेट्रो रूट संख्या 2
परियोजना की लागत 5,000 करोड़
स्टेशनों की स्ख्या 18 स्टेशन
पहले चरण की लंबाई12 किमी
दूसरे चरण की लंबाई9.5 किमी
लाइन रेड लाइन, ब्लू लाइन
निर्माणकर्ता कंपनीयूपीएमआरसी
बरेली में रेड लाइन (Bareilly Red Line Metro) और ब्लू लाइन (Bareilly Blue Line Metro) प्रस्ताविक मेट्रो के निर्माण से शहर के बीच लगने वाले ट्रैफिक से निजात मिलेगा। इसमें भूमिगत और एलिवेटेड रूट बनाए जा सकते हैं। साथ ही सिटी बस के रूटों पर आने वाली समस्याएं खत्म होंगी। इसके अलावा मेट्रो के आसपास विभिन्न आउटलेट इत्यादि खुलने से लोगों को सहूलियत होगी।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें