शहर

बाबा रामदेव बचपन याद करते हुए गंगा में लगाई डुबकी, तैरते हुए पहुंचे हर की पौड़ी; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में बाबा रामदेव को गंगा में स्नान कर मालवीय दीप से हर की पौड़ी तक तैरते हुए देखा गया है।

इन दिनों योग गुरु स्वामी रामदेव लगातार सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट पर तरह-तरह की वीडियो अपलोड करते रहते हैं वहीं आज योग गुरु बाबा रामदेव मां गंगा को देखकर अपने बचपन के दिनों की याद कर बैठे और अपने आपको गंगा में तैरने से नहीं रोक पाए हैं। योग गुरु बाबा रामदेव का सनातन प्रेम के बारे में सभी जानते हैं। ऐसे में बाबा का मां गंगा के प्रति प्रेम आज यहां देखने को मिला है।

योग गुरु बाबा रामदेव हर की पौड़ी पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्रीनगर के वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उसी दौरान गंगा को देख अपने आप को वह रोक नहीं पाए और गंगा में स्नान के लिए चले गए। बाबा रामदेव गंगा में केवल स्नान ही नहीं किया बल्कि उसके धारा के साथ तैरते हुए भी नजर आए। तैरते हुए मालवीय दीप से वह हर की पौड़ी तक पहुंच गए और फिर स्नान करके बाहर निकले।

शिवलिंग को हाथ लगाकर किया गंगा स्नानयोग गुरु बाबा रामदेव जब मंच से उतरे तब उन्होंने मां गंगा के तट पर पहुंच कर पहले शिवलिंग को हाथ में लेकर गंगा में स्नान किया। उसके बाद पूजा की और गंगा मैया का जयकारा लगाते हुए गंगा में तैरना शुरू किया। योग गुरु बाबा रामदेव को गंगा में तैरता देख हर की पौड़ी पर पहुंचे सभी श्रद्धालु आश्चर्यचकित हो गए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article