शहर

Ayodhya Ram Mandir : रामनवमी में दर्शन को लेकर नहीं आएगी कोई समस्या, भक्तों के लिए 20 घंटे सुलभ रहेंगे रामलला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2024, 12:21 PM IST

Ayodhya Ram Mandir : रामनवमी में भक्तों के लिए 20 घंटे राम मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। क्योंकि, रामनवमी के दिन 30 लाख भक्तों के आगमन का अनुमान है।

Image

अयोध्या राम मंदिर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या स्थित राममंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन को लेकर अब कोई समस्या नहीं आएगी। मंदिर प्रशासन ने रामनवमी को लेकर बड़ा प्लान बनाया है। अब 15, 16 और 17 अप्रैल को 20 घण्टे राम मंदिर भक्तों के लिए खुला रहेगा। क्योंकि, रामनवमी के दिन 30 लाख भक्तों के आगमन का अनुमान है।

यहां रहेगा नो ह्विकल जोन

फिलहाल, भारी संख्या में भक्तों के आगमन को लेकर अयोध्या प्रशासन ने कमर कस ली है। अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान लता मंगेशकर चौक से मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध (नो ह्विकल जोन ) रहेगा। वहीं, भक्तों के दर्शन की सुविधा के लिए रेलिंग लगाई गई है। चौराहों पर सुरक्षा के लिए बैरिकेटिंग कर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article