Ayodhya News: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अयोजन होने वाला है। इस दिन रामजी मंदिर में विराजमान होंगे। मंदिर में रामलला की प्रतिमा में कुछ खास बातों का ध्यान रखा गया है। जिनमें से पहली खास बात ये है कि रामलला की प्रतिमा में पांच साल के बच्चे की बाल सुलभ कोमलता झलके। मूर्ति में 2 पत्थर कर्नाटक और 1 पत्थर मकराना का इस्तेमाल हुआ है। भगवान राम की पैर के अंगूठे से लेकर ललाट तक की कुल लंबाई 51 इंच की है। रामलला की खड़ी मूर्ति को तीन मूर्तिकार बना रहे हैं। इस मूर्ति का निर्माण अयोध्या में ही हो रहा है। मंदिर के लिए भगवान राम की तीन मूर्तियों को बनाया जा रहा है। मूर्ति बनाने वाले कारीगरों में एक मूर्ति के कारीगर ने केदारनाथ में शंकराचार्य की प्रतिमा बनाई थी। यह कारीगर कर्नाटक का है, वहीं दूसरी मूर्ति का कारीगर जयुपर का है। तीसरी मूर्ति को बनाने वाला कारीगर भी कर्नाटक का ही है, इस कारीगर ने इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा बना थी। तीनों मूर्तियों में से एक प्रतिमा मंदिर में विराजमान होगी। जिसकों मापदंड के आधार पर चुना जाएगा।
प्रधानमंत्री का अयोध्या दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे पर आ रहे हैं। इस दिन वे शहर में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी श्री राम इंटरनेशनल एयकपोर्ट पहुंचे, जहां से निकलने के बाद वे नाका बाईपास, एनएचआई, हाइवे, धर्मपथ, लता मंगेशकर चौराहा, अयोध्या हनुमानगढ़, रामपाथ से होते हुए गुजरेंगे, जिसके बाद टेढ़ी बाजार चौराहे से होते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन जाएंगे और उसका लोकार्पण करेंगे।
रोड शो के लिए तैयारियां
अयोध्या में प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए तैयारियां चल रही हैं। शहर में साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। साथ ही सुंदरीकरण का कार्य भी तेजी से जारी है। इसके अलावा रोड की मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है और रोड के किनारे लगे रेलिंग पर रंगाई की जा रही है। साथ ही रोड के दोनों तरफ छोटी-छोटी बैरीकेडिंग भी की जा रही है।
