Ayodhya News: अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। अब अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों अयोध्या दौरे पर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था।
इस दौरान उन्होंने अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या धाम करने के लिए रेलवे अधिकारियों से बात की थी। सांसद लल्लू सिंह ने सोशल मीडिया पर आयोध्या स्टेशन के नाम को बदलने की जानकारी देते हुए पीएम मोदी और रेल मंत्री को धन्यवाद दिया है।

Ayodhya Dham
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नवनिर्मित भव्य अयोध्या रेलवे स्टेशन के अयोध्या जंक्शन का नाम, जनभावनाओं की अपेक्षा के अनुरूप, परिवर्तित कर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया है।
पीएम मोदी 30 दिसंबर को करेंगे उद्घाटन
अयोध्या रेलवे स्टेशन नए सिरे से बनाया गया है। इस स्टेशन को देखकर आपको मंदिर का अहसास होगा। यहां से राम मंदिर करीब एक किलोमीटर दूर है। लगभग 50 हजार यात्रियों की क्षमता इस रेलवे स्टेशन की है। आगामी 30 दिसंबर को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।
