ATM on Wheels: भारतीय रेलवे देश को एक सूत्र में पिरोती है। इतने बड़े देश को जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे से अच्छा साधन कुछ भी नहीं है। कई ट्रेनों को अपने सोर्स स्टेशन से डेस्टिनेशन स्टेशन तक जाने में तीन से चार दिन लग जाते हैं। ऐसे में सफर के दौरान कहीं आपकी पॉकेट खाली न हो जाए, इसके लिए रेलवे ट्रेनों में ATM की व्यवस्था करने जा रही है। सेंट्रल रेलवे ने इसके लिए सफलतापूर्वक ट्रायल रन भी कर लिया है।
तो अब ट्रेन के सफर के दौरान अगर कैश की जरूरत पड़े तो चिंता करने की जरूरत नहीं। और न ही रास्ते में किसी स्टेशन के आने का इंतजार करना है, न ही स्टेशन पर उतरना पड़ेगा। रेलने अब चलती ट्रेन के अंदर ATM लगाने जा रही है। ATM ऑन द व्हील का यह कॉन्सेप्ट है बड़ा यूनीक।
ये भी पढ़ें - ये हैं नोएडा की 6 सबसे ऊंची बिल्डिंगें, जानें सभी के नाम
सेंट्रल रेलवेज ने मनमाड़-MSMT पंचवटी एक्सप्रेस में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का ATM लगाकर इस ATM on Wheels का ट्रायल रन किया है। इस संबंध में स्वयं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया है।
भारतीय रेलवे ने पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति देखी है। न सिर्फ रेलवे नेटवर्क बढ़ा है, बल्कि ट्रेन नेटवर्क का दोहरीकरण और विद्युतीकरण भी हुआ है। इसके अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत जैसी ट्रेनों ने भारतीय रेलवे की शक्ल ही बदलकर रख दी है।
इन अत्याधुनिक ट्रेनों के चलने से ट्रेनों में सुविधाओं का विस्तार तो हुआ ही है। भारतीय रेलवे की लेट-लतीफी की छवि को भी बदलने में कामयाबी मिली है।
