गुरुग्राम

जानें कौन है हरियाणा की मुस्कान रस्तोगी बतायी जा रही रवीना राव, जिसने प्रेमी संग मिलकर पति को ठिकाने लगाया

रवीना राव केस के बारे में आपको जानकारी होगी ही। हरियाणा के भिवानी निवासी यूट्यूबर रवीना राव पर प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारने का आरोप है। रवीना को हरियाणा की मुस्कान कहा जा रहा है, क्योंकि मुस्कान रस्तोगी ने भी ऐसा ही किया था। चलिए जानते हैं कौन है रवीना राव

Image

रवीना राव क इंस्टाग्राम से ली गई तस्वीरें

यूपी का सौरभ राजपूत केस तो आपको याद ही होगा। जिसमें उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ कि हरियाणा के भिवानी से ऐसा ही मामला सामने आ गया है। यहां एक मशहूर यूट्यूबर रवानी राव ने भी मुस्कान की ही तरह खौफनाक कदम उठाते हुए प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को ठिकाने लगा दिया। चलिए जानते हैं क्या है यह मामला और कौन है भिवानी की मुस्कान, यानी रवीना राव।

रवीना का कारनामा

रवीना यूट्यूबर हैं और उन्हें शॉर्ट वीडियो बनाने का शौक है। इसी दौरान उसकी हिसार जिले के प्रेमनगर गांव निवासी यूट्यूबर सुरेश से दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी और करीबियां बढ़ती चली गईं। कथित तौर पर 25 मार्च 2025 को रवीना के पति प्रवीण ने रवीना और सुरेश को कथित तौर पर उनके ही घर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके कारण घर में खूब हंगामा हुआ।

पति की हत्या

जिस दिन प्रवीण ने रवीना और सुरेश को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा उसी रात दोनों ने मिलकर प्रवीण की हत्या कर दी। हत्या भी रवीना के दुपट्टे से गला घोंटकर की गई। शक से बचने के लिए दोनों ने प्रवीण के शव को एक बाइक पर लादकर दिनोद रोड पर एक नाले में फेंक दिया। जहां से तीन दिन बाद प्रवीण का सड़ा-गला शव बरामद किया गया।

प्रवीण से शादी

रवीना और प्रवीण की शादी साल 2017 में हुई थी। दोनों का 6 साल का एक बेटा भी है। प्रवीण रेत और बजरी की दुकान पर ड्राइवर के तौर पर काम करता था। खबरों के मुताबिक प्रवीण को शराब की लत थी और रवीना को सोशल मीडिया का शौक। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था।

कौन है रवीना

रवीना सोशल मीडिया पर काफी प्रचलित नाम है। रवीना के इंस्टाग्राम पर 659 पोस्ट हैं। कई शॉर्ट वीडियो में वह अपने बेटे के साथ भी नजर आती है। अकेले इंस्टाग्राम पर ही रवीना के 34.3 हजार फॉलोवर हैं। अपने इंट्रो में वह स्वयं को कलाकार लिखने के साथ ही सिंगल मदर भी लिखती है। रवीना के इंट्रो के अनुसार वह कर्मा पर विश्वास करती है। कथित तौर पर पति को मौत के घाट उतारने का जो कर्म उसने किया है, देखना है इसका उसे क्या फल मिलता है।

रवीना रेवाड़ी जिले के जूड़ी गांव की मूल निवासी है। रवीना हरियावणी गाने और नाटक बनाना चाहती थी। रवीना के इस कृत्य के बाद कुछ लोग रवीना को हरियाणा की मुस्कान रस्तोगी भी कहने लगे हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!