Ahmedabad News: अहमदाबाद में ब्यूटीफिकेशन और लेक रीस्टोरेशन के बड़े अभियान के तहत जारी AMC का मेगा डेमोलिशन एक्शन तेज हो गया है। चांदोला झील पर हुई कार्रवाई के बाद में अब इशनपुर में अवैध कब्जे को हटाया जा रहा है। यहां की जमीन पर बने करीब 925 अवैध रेजिडेंशियल स्ट्रक्चर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे पहले 167 कमर्शियल ढांचों को मानसून से पहले गिराया जा चुका है।
चंदोला झील के बाद अब इसनपुर में डेमोलिशन कार्रवाई
इसनपुर अहमदाबाद की तीसरी सबसे बड़ी झील है। यहां की जमीन पर कई अवैध निर्माण है। जिन्हें हटाने का कार्य किया जा रहा है। मॉनसून से पहले रेजिडेंशियल घरों को नोटिस भेजे गए थे। लेकिन दिवाली की वजह से डेमोलिशन में देरी हुई। स्थानीय लोगों ने जगह खाली करने के लिए चार दिन का अतिरिक्त समय मांगा था। जिसके बाद 20 नवंबर को तय डेमोलेशन तारीख को 4 दिन के लिए आगे बढ़ाया गया। अब चार अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई तेजी से चल रही है।
10 परिवार नोटिस के विरोध में पहुंचे कोर्ट
डेमोलिशन टीम में 4 हिताची मशीनें, 4 JCB, करीब 500 पुलिसकर्मी और 500 AMC स्टाफ लगातार काम में लगे हुए हैं। इस बीच लगभग 10 परिवार नोटिस के विरोध में हाईकोर्ट पहुंचे थे। लेकिन कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि इशनपुर लेक एक वॉटर बॉडी है, जिसकी जमीन पर कब्जा करना अवैध है। हालांकि कोर्ट ने इन परिवारों को थोड़ी मोहलत देकर जगह खाली करने का आदेश पारित किया गया।
बड़े और पुराने तालाबों का नवीनीकरण
अहमदाबाद के इशनपुर में AMC द्वारा लेक की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने का काम किया जा रहा है। ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन के पहले अहमदाबाद के ब्यूटीफिकेशन का काम तेजी से चल रहा है, जिसके चलते अहमदाबाद के बड़े और पुराने तालाब पर हुए कब्जे को हटाकर फिर एक बार तालाब का नवीनीकरण किया जा रहा है।
