UP News: जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति और उसके दोस्त ने जेल की हवा खाई, वह महिला अब राजस्थान के दौसा जिले में जिंदा मिली है। मथुरा जिले की स्वाट टीम ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस महिला के पिता की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, साल 2015 में सोनू और आरती ने कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ दिन बाद जालौन निवासी सूरज प्रसाद की बेटी आरती अचानक लापता हो गई थी। बेटी के गुमशुदा होने के मामले में आरती के पिता ने पति सोनू, दोस्त भगवान उर्फ गोपाल और अरविंद के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में हत्या कर शव छिपाने की नीयत से फेंकने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने पति सोनू और दोस्त गोपाल को जेल भी भेज दिया था। जमानत पर जेल से छूटने के बाद पहला पति सोनू अपने दोस्त गोपाल के साथ आरती की तलाश में जुट गया। अचानक एक दिन उसे कामयाबी मिल गई। सोनू ने पत्नी आरती को राजस्थान के दौसा के मेहंदीपुर बालाजी के विशाला गांव में तलाश लिया।
