Agra: हर साल ताजमहल और आगरा की अन्य ऐतिहासिक स्मारकों को घूमने हजारों-लाखों लोग यहां आते हैं। पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए भारतीय ऐतिहासिक धरोहर पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए किसी न किसी प्रकार के कार्यक्रमों आयोजन किया जाता रहा है। ऐसे में अगर हम आपको बताएंगे कि ताजमहल और आगरा की अन्य स्मारकों में एक दिन के लिए एंट्री फ्री होगी, तो आप क्या करेंगे। जी हां आपने सही सुना, आगरा के ताजमहल सहित अन्य ऐतिहासिक स्मारकों में एक दिन के लिए एंट्री फ्री है। ये आगरा घूमने वाले लोगों के लिए किसी गोल्डन चांस से कम नहीं है। आप अपने पसंदीदा ताजमहल और अन्य स्मारकों के दीदार बिना किसी टिकट के कर सकते हैं।
सांस्कृतिक विरासत के साथ स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एसआई ने 21 जून को आगरा की मोहब्बत की निशानी के साथ अन्य केंद्रीय संरक्षित स्मारकों पर निशुल्क यानी फ्री एंट्री की घोषणा की है। आइए आपको बताएं कैसे आप भी 21 जून को ताजमहल और अन्य स्मारकों में फ्री एंट्री प्राप्त कर सकते हैं। फ्री एंट्री के लिए आपको क्या करना होगा। आइए जानें-
ताजमहल में फ्री एंट्री की वजह
ईद समारोह के लिए किए विशेष प्रावधान
योग दिवस के साथ एएसआई ने ईद समारोह को ध्यान में रखते हुए, नमाजियों के लिए कुछ विशेष प्रावधान किए। उन्होंने 17 जून यानी की आज 2 घंटे के लिए नमाजियों को नमाज अदा करने के लिए मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा।
एएसआई की पहल की प्रशंसा
सांस्कृतिक विरासत के साथ स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूकता बढ़ाने के लिए एएसआई की इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आगरा पर्यटक कल्याण चैंबर के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल ने इस पहल की प्रशंसा की और बताया कि किस प्रकार एएसआई की ये पहल आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि एएसआई का ये निर्णय आगरा में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देगा। उनका कहना की महत्वपूर्ण दिनो में सांस्कृतिक विरासतों पर मुफ्त में प्रवेश संस्कृति के साथ पर्यटन को बढ़ाते हुए अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि ऐतिहासिक स्मारकों पर योग दिवस समारोह के माध्यम से प्राचीन परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। बता दें कि फ्री प्रवेश के इस फैसले से घरेलू पर्यटकों के साथ विदेशी पर्यटकों के आने की उम्मीद की जा रही है।
ईद समारोह के लिए किए विशेष प्रावधान
योग दिवस के साथ एएसआई ने ईद समारोह को ध्यान में रखते हुए, नमाजियों के लिए कुछ विशेष प्रावधान किए। उन्होंने 17 जून यानी आज ताजमहल में 2 घंटे के लिए नमाजियों को नमाज अदा करने के लिए मुफ्त प्रवेश दिया गया।
