आगरा

Agra News: सट्टा लगाने से रोका तो ससुराल वालों ने मिलकर महिला को दी तालिबानी सजा, पहले लगाया करंट अब बेचने का बना रहे प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 19, 2023, 04:05 PM IST

Agra Crime News: आगरा में एक महिला ने सट्टा लगाने से रोका तो उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर पीड़िता को करंट लगा दिया। वहीं, कथिता तौर पर किसी अनजान युवक के साथ महिला का सौदा भी किया गया। साथ जाने से इंकार किया तो कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया।

Image

Agra News: सट्टा लगाने से रोका तो ससुराल वालों ने मिलकर महिला को दी तालिबानी सजा, पहले लगाया करंट अब बेचने का बना रहे प्लान (Photo: Pixabay)

Crime News In Hindi: उत्तरप्रदेश के आगरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सट्टा खिलाने के काम को इनकार करने पर पति ने ससुराल के अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला को करंट लगा दिया गया। साथ ही महिला को बार-बार दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया। महिला को कथित तौर पर किसी अनजान युवक के साथ बेचने का भी सौदा किया गया। वहीं, इन सब मामले को लेकर पीड़िता ने जगदीशपुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मना करने पर पीड़िता को लगाया करंट

दरअसल, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी दो साल पहले जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक युवक अमरपुरा निवासी के साथ शादी हुई थी। कुछ दिनों बाद पता चला कि ससुरालवाले वाले घर पर सट्टा खिलवाने का काम करवाते हैं। ससुरालवाले चाहते थे वो भी यह काम करे, लेकिन पीड़िता के मना करने पर पति और ससुराल वालों ने मिलकर पीड़िता को करंट लगा दिया।

दहेज के लिए किया प्रताड़ित

हालांकि, बाद में पीड़िता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित भी किया जाने लगा। वहीं, पीड़िता का आरोप है कि शादी में सात लाख नकद, गहना और घर का सामान दहेज में देने के बाद भी बाइक और दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। कथित तौर पर पीड़िता को ससुराल वालों ने किसी अनजान युवक के साथ बेचने का भी सौदा किया। युवक के साथ नहीं जाने पर कई दिनों तक उसे खाना भी नहीं दिया। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article