Agra Entry Gate: यूपी में लगातार चल रहे कई सारे परियोजनाओं में से एक परिजनाएं आगरा एंट्री गेट का निर्माण भी जुड़ने जा रहा है। दरअसल, आगरा में इनर रिंग रोड पर आगरा एंट्री गेट का निर्माण होगा। बताया जा रहा है कि इस गेट पर ब्रज संस्कृति और आधुनिक वास्तुकला की झलक दिखेगी। हालांकि इस गेट को बनाने में करीब दो करोड़ की राशी बताई जा रही है। वहीं, आगरा के इस मेन गेट का मास्टर प्लान 2031 को मंजूरी देने के लिए बृहस्पतिवार को शासन को इसका मास्टर प्लान भेजा जाएगा।
सदस्यों ने दी स्वीकृति
दरअसल, आगरा का ताजनगरी एक टूरिस्ट्स सिटी भी है। पर्यटकों को अच्छा महसूस कराने के लिए और अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आगरा के ताजनगरी में इनर रिंग रोड पर मेन एंट्री गेट का निर्माण किया जाएग। हालांकि इसके लिए पथकर सलाहकार समिति की 35वीं बैठक में कंसल्टेंट ने एंट्री गेट के डिजाइन पर प्रेजेंटेशन दिया था, जिसे सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की थी।
2 करोड़ की आएगी लागत
बता दें यह गेट तीन हिस्सों में बनाया जाएगा। इस गेट पर कांच का शो-केस लगा होगा। सड़क के किनारों पर एक दीवार बनेगी, जिस पर आगरा एंट्री गेट लिखा होगा। वहीं, आगरा विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी से एंट्री गेट के डिजाइन को स्वीकृति मिल गई है। बताया जा रहा है कि इस गेट का निर्माण कार्य एक महीने बाद शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, जानकारों के अनुसार इस गेट को बनाने में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत आएगी। हालांकि एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि मास्टर प्लान के लिए 600 से अधिक आपत्तियों का निस्तारण हो चुका है।
