आगरा

आपसी विवाद के चलते दंपति ने खत्म की जीवन लीला; पति ने ट्रेन के सामने कूदकर तो पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र में करवा चौथ की रात एक दुखद घटना हुई, जिसमें आपसी विवाद के चलते पति-पत्नी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। विवाद के बाद पति ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी और कुछ समय बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

करवा चौथ विवाद के बाद फिरोजाबाद के दंपति ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक फोटो: iStock)

Photo : iStock

Firozabad Couple Suicide: फिरोजाबाद जिले के मटसेना थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें आपसी विवाद के चलते पति-पत्नी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, यह घटना करवा चौथ की रात को हुई। सूचना के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो समय के साथ और बढ़ गया।

पुलिस ने बताया कि मटसेना थानाक्षेत्र के दबरई गांव में 26 वर्षीय प्रमोद कुमार और उनकी 24 वर्षीय पत्नी निशा के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद प्रमोद घर से बाहर निकल गए और शनिवार सुबह ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के कुछ समय बाद उनकी पत्नी निशा ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सदर क्षेत्र के पुलिस अधिकारी चंचल त्यागी ने पुष्टि की कि दोनों की मौत की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी

सीओ के अनुसार, जैसे ही घटना की सूचना मिली, निशा ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिवार के लोग घर लौटे तो उन्हें निशा बेहोश जमीन पर पड़ी मिली। तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article