आगरा

आगरावासी ध्यान दें! 5 जून से होगा दो फ्लाईओवर की मरम्मत का काम, जाम से जूझेगी ताज नगरी

भगवान टाकीज फ्लाईओवर की वाटरवर्क्स से सिकंदरा लेन और आइएसबीटी फ्लाईओवर की सिकंदरा से वाटरवर्क्स बंद करने जा रही है। क्योंकि भगवान टाकीज फ्लाईओवर की लेन की दीवार पर रेलिंग का कार्य होना है।

Image

भगवान टाकीज फ्लाईओवर का मरम्मतीकरण

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

आगराः ताजनगरी आगरा में पास दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे-19 (Delhi-Agra National Highway-1) पर वाहनों की चाल को ब्रेक लगने वाला है। एनएचएआई मथुरा खंड की टीम पांच जून से भगवान टाकीज फ्लाईओवर की वाटरवर्क्स से सिकंदरा लेन और आइएसबीटी फ्लाईओवर (ISBT Flyover) की सिकंदरा से वाटरवर्क्स बंद करने जा रही है। क्योंकि भगवान टाकीज फ्लाईओवर की लेन की दीवार पर रेलिंग का कार्य होना है। आइएसबीटी फ्लाईओवर की लेन में एक्सपेंशन ज्वाइंट को बदला जाएगा। ट्रैफिक सर्विस रोड सो होकर गुजरेगा। लिहाजा, दो प्रमुख फ्लाइओवर पर एक साथ काम होने से जाम की स्थिति पैदा होगी। उधर, जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, गलत दिशा से आने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जाएंगे।

रेलिंग का फिर से निर्माण

नेशनल हाईवे के इन प्रमुख फ्लाईओवर के मरम्मतीकरण के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात सैयद अरीब अहमद ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पलाईओवर के दोनों तरफ संरक्षा के इंतजाम के लिए 250 मीटर तोड़ी जाएगी। सर्विस रोड की रेलिंग आइएसबीटी फ्लाईओवर ( सिकंदरा की तरफ) की सर्विस रोड की 250 मीटर की रेलिंग को तोड़ा जाएगा। इससे हाईवे के वाहन आसानी से सर्विस रोड पर पहुंच सकेंगे। एक्सपेंशन ज्वाइंट का काम होने के बाद रेलिंग का फिर से निर्माण किया जाएगा। फ्लाईओवर के नीचे यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इससे जाम नहीं लगने दिया जाएगा। आइएसबीटी से हर दिन 250 से अधिक बसों का संचालन होता है। अधिकांश बसें फ्लाईओवर के नीचे से होकर गुजरती है।

छह माह पूर्व दूसरी लेन के एक्सपेंशन ज्वाइंट में आई थी दिक्कत

जानकारी के मुताबिक, ढाई साल पूर्व 36 करोड़ की लागत से आइएसबीटी फ्लाईओवर तैयार किया गया था। लेकिन 2 साल बाद वाटरववर्स से सिकंदरा लेन के एक्सपेंशन ज्वाइंट की स्टील की पत्ती टूट गई थी। इससे 10 दिनों के लिए एक लेन के हिस्से को बंद कर दिया गया था। अब सिकंदरा से वाटरवर्क्स की लेन के एक्सपेंशन ज्वाइंट में दिक्कत आई है। स्टील की पती बीच की टूट गई है। गैप भी पाच इंच से अधिक हो गया है। ऐसे में पत्ती को बदला जाएगा और फिर स्लैब को दोबारा बनाया जाएगा।

वाटरवर्क्स से सिकंदरा लेन की दीवार पर रेलिंग गार्ड लगाया जाएगा। एनएचएआइ की टीम पांच जून की रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक काम कराएगी। दिन में लेन को खोल दिया जाएगा। 17 जून तक काम पूरा हो जाएगा। 18 जून की रात 11 बजे से सिकंदरा से वाटरवर्क्स की लेन की दीवार पर काम चालू होगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article