आगरा

Agra News : दुल्‍हन बनने से पहले बेवफाई, मंगेतर बोली- 'लौटा दो मेरा टेडी', युवक ने यूं लिया इंतकाम

Agra News : आगरा पुलिस लाइन परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के सामने एक युगल शिकायत लेकर पहुंचा। बताया गया कि इनका रिश्‍ता छह महीने पहले ही तय हुआ था, जो कि अब टूट गया है।

Image

आगरा में मंगेतर bcclने वापस मांगा अपना टेडी। (सांकेतिक चित्र)

Photo : BCCL

Agra News : वैसे तो शादी को लेकर बहुत से किस्‍से आपने सुने होंगे, लेक‍िन इस बार जो किस्‍सा सामने आया है वो सच में आपकी हंसी छुड़ा देगा। दरअसल, उत्‍तर प्रदेश के आगरा जिले में एक वाकया सामने आया है, जिसमें छह महीने पहले तय हो चुके रिश्‍ते के टूटने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी की इंतेहा तो तब हो गई जब मंगेतर ने युवक से अपना टेडी बियर (Teddy Bear) वापस मांग लिया। ये बात सुनते ही परिवार परामर्श केंद्र में मौजूद हर शख्‍स भौचक्‍का रह गया। इस बात से नाराज युवक ने ऐसी मांग कर दी जिस पर सभी की हंसी रोके नहीं रुक रही थी।

ये है पूरा मामला

आगरा पुलिस लाइन परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के सामने एक युगल शिकायत लेकर पहुंचा। बताया गया कि इनका रिश्‍ता छह महीने पहले ही तय हुआ था, जो कि अब टूट गया है। आरोप-प्रत्‍यारोप के इसी दौर के बीच दोनों के बीच कहासुनी होने लगी तब दोनों को वहां उपस्थित अधिकारियों ने शांत कराया। इसके बाद जब युवती ने युवक पर नाराज होते हुए अपना टेडी बियर, सोने की चेन और अगूंठी लौटाने की बात कही तो युवक क्रोधित हो गया। इसके बाद युवक ने अपनी जेब से पर्चा निकाला जिसमें उसने युवती पर खर्च किए हुए रुपये का हिसाब-किताब कर रखा था। युवती की मांग पर युवक ने सारे पैसे लौटाने की मांग कर दी।

एक-एक पैसे का हिसाब रखे था युवक

परिवार परामर्श केंद्र में युवती जिस समय युवक पर एक के बाद एक आरोप लगा रही थी उस समय युवक भी वहां मौजूद था। जब युवती ने टेडी बियर, सोने की चेन और अंगूठी वापस मांगी तो युवक ने एक-एक पैसे का हिसाब सामने रखा। युवक ने कहा क‍ि संबंध तय होने के बाद पहली बार उसे (युवती) रेस्‍टोरेंट ले जाने में 1100 रुपये का खर्च आया था। इसके बाद आवेदन पत्र भरवाने में 300 रुपये, नारियल पानी पिलाने में 50 रुपये खर्च हुए। इतना ही नहीं आगे काउंसलर को युवक ने बताया क‍ि रिश्‍ता तय होने में ही मेरे 25 हजार रुपये खर्च हो गए थे। इसलिए मुझे भी मेरे पैसे वापस दिलाए जाएं।

काउंसलर ने विवाद पर क्‍या कहा

दलील सुनने के बाद काउंसलर ने दोनों पक्षों को शांत कराया। उसके बाद काउंसलर को जब दोनों की बातों में विरोधाभास लगा तो उन्‍होंने विवाद को जल्‍द से जल्‍द सुलझाने के लिए अगली तारीख दी है और स्‍वजन को भी साथ में लाने को कहा। वहीं, काउंसलर ने परिवार परामर्श केंद्र में मौजूद अन्‍य दो दर्जन से अधिक जोड़ों को भी तारीखें दे दी हैं।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!