आगरा

आगरा के खंदौली में सनसनीखेज वारदात, पति ने की पत्नी और बेटी की हत्या, ऐसे बची मासूम बेटे की जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 10:33 PM IST

Agra Double Murder: ताजनगरी आगरा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां खंदौली के पैतखेड़ा गांव में ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी ने अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया।

Image

आगरा में पति ने की डेढ़ साल की बेटी और पत्नी की हत्या

Photo : ANI

Agra Double Murder: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने पत्नी की गला रेतकर और डेढ़ वर्षीय बेटी की मुंह दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक महिला के पिता ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना खंदौली थाना इलाके के गांव पैतखेड़ा में हुई। पैंतखेड़ा के रहने वाले मनमोहन सिंह की शादी मथुरा के धर्मपुरा फरह की रहने वाली ममता (27) पुत्री बलवीर सिंह से 26 जनवरी 2016 को हुई थी। मनमोहन ट्रांसपोर्ट नगर में किसी ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है।

ममता के पिता बलवीर सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि रात नौ बजे उन्होंने मनमोहन के घर ही खाना खाया था। उस दौरान सब ठीक था। ममता ने ही खाना बनाकर दिया था। उन्होंने बताया कि रात 11 बजे तक मनमोहन को घर के बाहर टहल रहा था।

छोटे बाबा के पास सो रहा था आरव, इसलिए बच गई जान

11 बजे के बाद वह भी सोने चले गए। रात में किसी समय घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि मनमोहन के दो बच्चे थे। साढ़े तीन साल का बेटा आरव और डेढ़ साल की बेटी। रात में आरव अपने छोटे बाबा हरिओम के घर सो गया था। इस वजह से वह बच गया। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरव ज्यादातर अपने छोटे बाबा हरिओम के घर ही रहता था। रात को वहीं सोता था। बेटा घर पर होता तो पिता मनमोहन उसकी भी हत्या कर सकता था।

बाहर रहते हैं ससुर और देवर

पुलिस ने छानबीन की तो सामने आया कि ममता के ससुर आंध्र प्रदेश में ट्रक चलाते हैं और वहीं रहते हैं। ममता का देवर मथुरा में रहता है। वह वहीं रहकर पढ़ाई करता है। घर में ममता का पति मनमोहन ही रहता था। एसओ खंदौली आनंद वीर सिंह के अनुसार, ममता के पिता बलवीर सिंह की तहरीर पर हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें ममता के पति मनमोहन सिंह, चाचा ससुर, चाची सास और ताऊ ससुर नामजद हैं। आगरा एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जानकारी दी कि, परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेंगे। अभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृत्यु के कारण का पता लगाया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article