आगरा

Agra Gold-Silver Rate Today, 23 Nov 2022: आगरा में सोना हुआ महंगा, चांदी में भी उछाल, जानें आज आपके यहां कितनी है कीमतें

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 06:40 PM IST

Gold, Silver Rate Today in Agra (आगरा में आज का सोने-चांदी का भाव), 23 november 2022: वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव लुढ़ककर बंद हुआ था, लेकिन आज थोड़ी मजबूती देखी गई थी। आगरा में आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने के साथ चांदी ने भी चमक बिखेरी है। आगरा में सोने की कीमत में उछाल के चलते आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों को एक बार फिर से झटका लगा है।

Image

ताजनगरी आगरा में आज के सोने और चांदी के भाव

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में सोना हुआ और महंगा
  • आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों को झटका
  • चांदी भी हुई महंगी, लगातार उतार-चढ़ाव जारी

Agra Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: सोना और चांदी के भाव ने बुधवार 23 नवंबर यानी आज वायदा बाजार और अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में हरे निशान पर कारोबार किया। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोने का भाव (Gold Price Today) ने 0.06 प्रतिशत तेजी के साथ ट्रेड किया। वहीं, वायदा बाजार में चांदी की कीमत ने भी आज 0.30 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार किया। शादियों के सीजन में सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। रोजाना सोना और चांदी की रेट में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आगरा सोने की कीमत में उछाल देखा गया है। आगरा में सोने की कीमत में उछाल के चलते आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों को एक बार फिर से झटका लगा है।

ताजनगरी आगरा में आज सोना और महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमतों में भी तेजी दिखाई दी। मंगलवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 52850 थी, जबकि चांदी 61950 प्रति किलो बिकी। वहीं, बुधवार को सोना 52,900 रुपये प्रति दस ग्राम बिक रहा है। चांदी 62,000 रुपये प्रति किलो मिल रही है।

बरेली और गोरखपुर में गिरा सोना का भाव

आगरा के अलावा बरेली शहर में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बरेली में मंगलवार को सोना 53,950 प्रति दस ग्राम बिका, जबकि चांदी 60,900 रुपये प्रति किलो रही। बरेली में बुधवार को 10 ग्राम सोना 53,000 रुपये का मिल रहा है, वहीं, चांदी 61,000 रुपये प्रति किलो बिकी। इसके अलावा, गोरखपुर में भी सोने के दाम गिरे। चांदी में तेजी दिखाई दी। गोरखपुर में मंगलवार को सोना 53,500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 59,500 रुपये प्रति किलो रही थी। बुधवार को गोरखपुर में सोना 52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, चांदी 61,000 रुपये प्रति किलो रही।

जेवरात पर सोने-चांदी की कीमत पर लगता है मेकिंग चार्ज

आपको बता दें कि, एक शहर में भी सोना और चांदी के दो दुकानों में रेट अलग-अलग मिलते हैं। अगर कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा ही होता है। जेवरात पर सोना-चांदी की कीमत के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगाया जाता है। गौर करने वाली बात यह कि, जिस दुकान में सोने के रेट कम होंगे, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 फीसदी तक ऊपर से लगा दिया जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article