आगरा

पांच लोगों ने एक महिला को 7 साल की बेटी के सामने खंभे से बांधकर पीटा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 29, 2023, 02:50 PM IST

उत्तर प्रदेश के संभल में भूमि विवाद में 5 लोगों ने एक महिला को उसकी 7 साल की बेटी के सामने खंभे मे बांध कर पीटा।

Image

महिला को खंभे से बांधकर पीटा

Photo : BCCL

संभल : संभल के एक गांव में भूमि विवाद को लेकर 5 लोगों ने कथित तौर पर एक महिला को खंभे से बांधकर पीटा। एसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा कि शुक्रवार को घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद सियोराज, भूरे, विरोज, मंजू और शेरी नाम की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि वीडियो में ये 5 लोग वीरकवारी गांव निवासी सुनीता को उसकी सात साल की बेटी के सामने पीटते नजर आ रहे हैं। 26 अप्रैल को, महिला ने शिकायत दर्ज की और रजनेश, राजकुमार, राजू, छोटे और दो अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसपी ने कहा कि इंटरनेट पर वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद, पुलिस ने धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 147 (दंगा करना) और 149 (गैरकानूनी जमावड़े का हर सदस्य किए गए अपराध का दोषी) एफआईआर में जोड़ा।

एसपी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि एफआईआर में नामजद लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article