आगरा

फिरोजाबाद: कीड़े मकोड़ों के बीच भूखी-प्यासी 40 घंटे जिंदगी से जूझती रही बच्ची

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 02:55 PM IST

Girl Fall Down In Well : फिरोजाबाद के टूंडला में दो दिन से लापता बच्ची सूखे कुएं में सकुशल मिली। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से मासूम को सकुशल कुएं से निकाल लिया गया। बच्ची को अस्पताल में ले जाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है, बच्ची सकुशल है।

Image

दो दिन से लापता बच्ची सूखे कुएं में मिली

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फिरोजाबाद केटूंडला में दो दिन से लापता मासूम सूखे कुएं से बरामद
  • घर से निकले पिता के पीछे-पीछे निकली थी मासूम बच्ची
  • घुप अंधेरे के कारण मासूम कुएं में डरी सहमी 40 घंटे तक बिलखती रही

Girl Fall Down In Well: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला में दिवाली से दो दिन पहले ढाई साल की मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई। काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। दो दिन की तलाश के बाद लापता हुई बच्ची मंगलवार को एक कुएं में रोते हुए मिली। पुलिस ने युवक को कुएं में उतारा और बालिका को सुरक्षित बाहर निकलवाया। पुलिस ने बच्ची को परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार, थाना नगला सिंघी इलाके के गांव बासदानी में यह घटना हुई। गांव में रहने वाला देवेंद्र सिंह मजदूरी करता है, उनकी तीन बेटियां हैं। इनमें छोटी बेटी ढाई साल की प्रेमलता है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम साढ़े पांच बजे देवेंद्र घर से सब्जी लेने के लिए निकला।

घर के बाहर खेल रही प्रेमलता भी देवेंद्र के पीछे-पीछे चल दी। हालांकि इसकी जानकारी देवेंद्र को नहीं थी। न ही किसी परिजन को इसका पता था। देवेंद्र सब्जी लेकर घर आ गया। जब बच्ची नहीं दिखाई दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

कुएं के अंदर से आ रही थी रोने की आवाज

काफी खोजबीन के बाद भी मासूम बच्ची का पता नहीं लगा। इस पर परिजनों ने बच्ची के लापता होने की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस भी बच्ची की तलाश में लग गई। पुलिस ने सोमवार को गांव स्थित तालाब को खाली कराया और उसमें बच्ची की तलाश की। लेकिन बच्ची नहीं मिली। मंगलवार को सुबह सात बजे परिजन बच्ची की तलाश में गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं के पास पहुंचे। यहां कुएं के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

40 घंटे तक बिलखती रही डरी सहमी मासूम

मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से मासूम को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुएं में घुप अंधेरे होने के कारण मासूम बच्ची डरी सहमी 40 घंटे तक बिलखती रही। जिस वक्त कुएं में युवक उतरा, तो वहां कीड़े मकोड़े भी थे। वहीं, मासूम लगातार इतने घंटे भूखी प्यासी रहकर भी ठीक रही तो ग्रामीण इसे ईश्वर की कृपा मान रहे हैं। मामले में नगला सिंघी थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मासूम बच्ची अपने पिता के पीछे जाते हुए कुएं में गिर गई थी। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से मासूम को सकुशल कुएं से निकलवाया है। अस्पताल में ले जाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article