आगरा

Agra Crime: टूंडला में 35 साल से बेड़ियों में कैद थी महिला, विधायक ने कराया मुक्त; अस्पताल में भर्ती

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 05:00 PM IST

Father Imprisoned Daughter In Agra: फिरोजाबाद के टूंडला में 35 साल से बेड़ियों में कैद महिला को विधायक ने मुक्त कराया है। मोहम्मदाबाद में मानसिक रूप से बीमार होने के कारण पिता ने बेटी को घर में कैद कर रखा था। अब आगरा की पूर्व मेयर और हाथरस की विधायक ने मानसिक रूप से बीमार महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Image

टूंडला में 35 साल से बेड़ियों में कैद महिला को कराया आजाद

KEY HIGHLIGHTS
  • टूंडला में 35 साल से बेड़ियों में कैद महिला मुक्त
  • हाथरस की विधायक के प्रयास से मुक्त हुई मानसिक रूप से बीमार महिला
  • मानसिक बीमार होने के कारण पिता ने घर में कर रखा था कैद

Agra Father Imprisoned Daughter: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले (UP News) से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 35 साल से बेड़ियों में कैद महिला को आजाद कराया गया है। विधायक (MLA) के प्रयास से यह हो सका। मानसिक बीमार महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार टूंडला के मोहम्मदाबाद गांव में महिला सपना 35 वर्ष से बेड़ियों में कैद थी। एक कोठरी में बरसों से जंजीरों में कैद सपना ने 18 साल की उम्र के बाद से बाहर की दुनिया नहीं देखी। ग्रामीणों ने भी उसकी नियति यही मान ली थी। हालांकि जब सपना के कैद होने की जानकारी हाथरस की विधायक अंजुला माहौर को मिली तो उनके प्रयासों से ही दो दिन पहले सपना को बेड़ियों से आजाद करवाया जा सका। अब सपना का मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, आगरा में इलाज किया जा रहा है।

आगरा की पूर्व मेयर और विधायक के अनुसार, तकरीबन एक महीने पहले सेवा भारती की सदस्य निर्मला सिंह ने उन्हें सूचना दी तो उन्हें इसका यकीन ही नहीं हुआ। उन्होंने निर्मला सिंह के साथ सेवा भारती की महिला सदस्यों को गांव भेजकर हकीकत जानी।

डेढ़ साल पहले हुई महिला के पिता की मौत

टीम गांव पहुंची और जानकारी जुटाई तो सामने आया कि महिला सपना के पिता की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। सपना के दो भाई हैं। परिवार वालों ने सपना को एक कोठरी में बंद करके रखा हुआ है। हर वक्त सपना के पैरों में जंजीरें बंधी रहती है। सपना का आठ से दस फुट के क्षेत्रफल में ही जीवन बीत रहा है। टीम ने यह जानकारी विधायक को दी। इसके बाद विधायक ने महिला के भाइयों से बातचीत की। उन्होंने सपना के भाइयों को उपचार कराने के लिए तैयार किया।

दो दिन पहले परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करायादो दिन पहले सपना को उसके भाई ने मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भर्ती करवाया। यहां डॉ. ज्ञानेंद्र सपना का उपचार कर रहे हैं। विधायक ने बताया कि उसके पिता ने करीब 18 साल की उम्र में ही सपना को कैद कर दिया था। तभी से उसके घरवाले उसे यहीं खाना देते थे। बाल्टी से पानी फेंककर उसे नहलाते थे। विधायक अंजुला माहौर ने बताया कि इस तरह की घटनाएं झकझोर देती हैं। अभी वह कुछ दिन सपना का यहीं इलाज करवाएंगी। इसके बाद सपना के परिजनों की काउंसिलिंग कराई जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article