देश

गरबा डांस करते समय हार्ट अटैक से 21 साल के शख्स की गई जान, सदमे से पिता की अस्पताल में मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 05:34 PM IST

Maharashtra: पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मनीष नरपजी सोनिग्रा नाम का व्यक्ति शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को विरार के ग्लोबल सिटी परिसर में एक गरबा कार्यक्रम में नाच रहा था। उसके पिता नरपजी सोनिग्रा (66) तुरंत उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक बेटे की मौत की खबर सुनते ही उसके पिता भी गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Image

गरबा डांस करते समय शख्स की गई जान। (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  1. हार्ट अटैक से 21 साल के शख्स की हुई मौत
  2. गरबा डांस करते समय शख्स की गई जान
  3. सदमे से शख्स के पिता की अस्पताल में मौत

Maharashtra: गुजरात में डांस के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 21 साल के एक शख्स की मौत के बाद महाराष्ट्र में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार कस्बे में एक गरबा कार्यक्रम में नाचते हुए एक 35 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मनीष नरपजी सोनिग्रा नाम का व्यक्ति शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को विरार के ग्लोबल सिटी परिसर में एक गरबा कार्यक्रम में नाच रहा था।

गरबा डांस करते समय शख्स की गई जान

इसके बाद उसके पिता नरपजी सोनिग्रा (66) तुरंत उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक बेटे की मौत की खबर सुनते ही उसके पिता भी गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी तरह की एक घटना में गुजरात के आणंद जिले में रविवार को गरबा की धुन पर नाचते हुए एक 21 साल के लड़के की मौत हो गई। गरबा सत्र का आयोजन आणंद में तारापुर की शिव शक्ति सोसायटी द्वारा किया गया था। वीरेंद्र सिंह रमेश भाई राजपूत बेहोश होने से पहले गरबा डांस कर रहे थे। पूरी घटना को उसके दोस्त ने वीडियो में कैद कर लिया।

अस्पताल ले जाते समय वीरेंद्र की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। वीरेंद्र छोटा बेटा था और उसके पिता गुजरात के मोराज गांव के एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं। इससे पहले जम्मू में एक लाइव शो के दौरान एक 20 साल के कलाकार की मंच पर मौत हो गई थी। वहीं इससे पहले बरेली में एक बर्थडे पार्टी में डांस का हुनर दिखाते हुए एक अधेड़ उम्र के शख्स की मौत हो गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article