आगरा

संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं...पदयात्रा स्थगित; भक्तों की बढ़ी टेंशन; आश्रम ने दिया अपडेट

Sant Premanand: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी की यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसी जानकारी है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले 2 दिन से पदयात्रा पर नहीं निकल रहे थे। उनकी अनुपस्थिति के बावजूद दर्शन के लिए रातभर श्रद्धालु सड़क पर इंतजार कर रहे थे|

Image

संत प्रेमानंद महाराज (फोटो-Twitter)

Sant Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थिगित कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से प्राप्त सूचना के आधार पर उनके स्वास्थ्य कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। पिछले 2 दिन से वे सुबह की पदयात्रा पर नहीं निकल रहे थे, जिनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु रातभर खड़े रहते थे। इसी बीच श्री राधे हित केलि कुंज आश्रम की ओर से सोशल मीडिया के जरिए लोगों के लिए संदेश जारी किया गया है कि महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए अगली सूचना तक पदयात्रा स्थगित कर दी गई है। लिहाजा, भक्त उनके दर्शन के लिए सड़क पर इंतजार न करें।

इस खबर के बाद भक्त बेचैन और चिंतित हैं। हालांकि, श्री राधे हित केलि कुंज आश्रम की ओर से यह भी कहा गया है कि जब भी पदयात्रा दोबारा शुरू होगी, उससे पहले सूचित कर दिया जाएगा। लिहाजा, अगले समाचार तक भक्तों से अपील की गई है कि वे अभी सड़क पर इंतजार न करें।

संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित

संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित

किडनी समस्या से ग्रसित हैं संत प्रेमानंद महाराज

जानकारी के लिए बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज किडनी की समस्या से ग्रसित हैं। कई बार भक्तों के सामने वे खुद इसका जिक्र कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी रोजाना डायलिसिस होती है। पिछली कई बार देखा गया है कि जब-जब उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहा तब-तब उनकी पदयात्रा को स्थगित कर दिया जाता था। यही कारण है कि इस बार भी स्वास्थ्य कारणों के चलते पदयात्रा को रोका गया है। इस खबर के बाद भक्त चिंतिंत है और अपने चहेते संत के लिए प्राथनाओं का सिलसिला कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आश्रम प्रशासन ने भी बताया कि संत महाराज की यात्रा पुन: शुरू होगी। आगामी दिनों में इसकी सूचना सोशल मीडिया के जरिए दी जाएगी। भक्तों को जल्द दर्शन की उम्मीद है। लिहाजा भक्त अगली सूचना का इंतजार करें।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें