आगरा

आगरा में फैक्ट्री संचालक की गला रेतकर हत्या, ऑफिस में खून से लथपथ मिला शव

Agra Murder News: आगरा में एसबी पोलिमर्स के संचालक संजीव गुप्ता की गला काटकर हत्या कर दी गई। सुबह कर्मचारी को ऑफिस में खून से सनी लाश बरामद हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

फैक्ट्री संचालक की गला काटकर हत्या

KEY HIGHLIGHTS
  • फैक्ट्री में कर्मचारी को खून से सना दिखा शव
  • हत्या किसने की यह अभी स्पष्ट नहीं
  • पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

Agra Murder News: आगरा में बीती रात सोल फैक्ट्री के मालिक की हत्या कर दी गई। सुबह फैक्ट्री में खून से लथपथ हालत में उसका शव मिला। उसकी गर्दन पर चोट के निशान भी थे। कर्मचारी ने शव देख पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रात में फैक्ट्री में रुके थे संजीव गुप्ता

यह मामला आगरा थाना सिकंदरा के इंस्ट्रियल एरिया का है। फिरोजाबाद के रहने वाले संजीव गुप्ता एसबी पोलिमर्स के संचालक हैं। बताया गया है कि संजीव गुप्ता रात को फैक्ट्री के ऑफिस में ही रुके हुए थे। फैक्ट्री में एक कर्मचारी भी रुका था। सोमवार सुबह जब बहुत देर तक संजीव गुप्ता ऑफिस से बाहर नहीं आए, तो कर्मचारी ने ऑफिस में जाकर देखा। जहां संजीव गुप्ता की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि संजीव गुप्ता की हत्या किसने की। साथ ही हत्या की वजह भी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में किसी नजदीकी का हाथ है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article