Valentine Day 2023: आज का दिन कपल्स के लिए बेहद खास है, कपल्स इस दिन को अलग-अलग तरीकों से मना रहे हैं। कोई अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान कर रहा है, तो कोई अपने पार्टनर को कहीं घूमाने के लिए ले जा रहा है। आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक तरीके से वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो किसी होटल में कैंडल लाइट डिनर के लिए टेबल बुक कर सकते हैं। मुहब्बत की नगरी आगरा में भी कई ऐसे रेस्टोरेंट और होटल्स हैं, जहां आप वैलेंटाइन डे को खास बना सकते हैं। अगर आप भी खाने-पीने के लिए ताजनगरी में बेस्ट रेस्टोरेंट्स की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।
आगरा
Agra: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ उठाएं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ, इन रेस्टोरेंट्स में ले सकते हैं जायका
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 14, 2023, 12:51 PM IST
Valentine Day 2023: ताजमहल का शहर आगरा पूरी दुनिय में प्रसिद्ध है। कपल्स के लिए आगरा बेस्ट रोमांटिक प्लेस है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट का आनंद लेना चाहते हैं तो आगरा में कई सुंदर कपल फ्रेंडली रेस्टोरेंट है। आप इन होटल्स में पार्टनर के साथ आकर धमाकेदार पार्टी कर सकते हैं और अपनी वैलेंटाइन डे की शाम को यादगार बना सकते हैं।
आगरा में सबसे अच्छे रेस्टोरेंट
KEY HIGHLIGHTS
- कपल्स के लिए आगरा है बेस्ट रोमांटिक प्लेस
- आगरा में कई सुंदर कपल फ्रेंडली रेस्टोरेंट
- इन होटल्स में पार्टनर के साथ कर सकते हैं धमाकेदार पार्टी
