आगरा

आगरा में बड़ा हादसा, प्रतिमा विसर्जन करते 8 लड़के नदी में बहे, 3 की डेडबॉडी बरामद; रेस्क्यू जारी

आगरा में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी के तेज बहाव में 8 लड़के बह गए, जिनमें से तीन के शव बाहर निकाल लिए गए हैं और अन्य पांच की तलाश गोताखोर कर रहे हैं।

Image

आगरा में नदी में बहे 8 लड़के

आगरा : विजयदशमी के दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। खेरागढ़ में डूंगरवाला के पास उटंगन नदी में कुसियापुर गांव के 8 लड़के नदी में डूब गए, जिसमें से तीन के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। जल पुलिस लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। त्योहार के दिन हादसा होने से गांव में मातम पसरा हुआ है।

उंटगन नदी में मूर्ति विसर्जन करते हादसा

हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, उंटगन नदी से एक युवक को गंभीर हालत में बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। थाना ताजगंज क्षेत्र के कारभना स्थित यमुना नदी में भी पांच लड़कों के डूबने की सूचना मिली है, इनमें 3 तीन लड़कों को गोताखोर और जल पुलिस ने निकाल लिया है. जबकि अन्‍य दो की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे खेरागढ़ में डूंगरवाला के पास उटंगन नदी में बड़ी संख्या में लोग दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए गए। इसी दौरान कुछ लड़के एक दूसरे का हाथ पकड़कर नदी में उतरे थे। देखते ही देखते वे गहरे पानी के बहाव में फंस गए, हालांकि, उनमें से कुछ बाहर निकल आए, लेकिन 8 युवक बहाव में बह गए, जिनमें से तीन के शव निकाल लिए गए और अन्य 5 की तलाश गोताखोर कर रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article