आगरा

घरवाली ने पहले बाहरवाली से कराई पति की शादी, अब इस शिकायत के साथ पहुंची थाने

आगरा से हाल ही एक मामला सामने आया है, जिसमें पीड़िता ने अपने पति पर यह गंभीर आरोप लगाए हें। जबकि पति की दूसरी शादी खुद पहली पत्नी ने कराई थी और अपने घर के पास ही किराये पर कमरा भी दिलाया था। आइए जानते हैं क्या है विवाद की वजह-

Image

दूसरी पत्नी को ज्यादा समय देने पर थाने पहुंची महिला

Agra: आगरा के यमुनापार क्षेत्र से हाल ही एक मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप ये है कि उसका पति अब उसे कम समय देता है, जबकि अपनी दूसरी पत्नी के साथ वह ज्यादा समय बिताता है। जिससे परेशान होकर वह अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई और थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत कर दी। शिकायत के बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। लेकिन, वहां काउंसलर के समाझाने के बाद भी दोनों के बीच सुलह नहीं हई।

4 साल पहले हुई थी शादी

दरअसल, मामला यह है कि चार साल पहले महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद पति की एक पुरानी दोस्त है, उसके संबंध हो गए। पहली पत्नी को जब इस बात का पता चला तो उसने बच्चों के भविष्य के लिए बाहर वाली से अपने पति की शादी करा दी और अपने ही घर के पास किराए पर एक मकान भी दिला दिया। तीनों के बीच यह तय हुआ था कि पति तीन-तीन दिन करके दोनों के साथ रहेगा। आपस में इस बात को लेकर रजामंदी भी हो गई। कुछ दिनों तक सब ठीक भी चला। लेकिन बाद में पति दूसरी पत्नी को ज्यादा समय देने लगा।

पहली पत्नी ने लगाए आरोप

जिसके बाद हालात से परेशान होकर पहली पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके आ गई और पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच। काउंसलर ने समझाने और सुलह कराने की कोशिश की लेकिन, दोनों पर काउंसलर की बातों का कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद दोनों एक फिर से अगली डेट पर बुलाया जाना है।

शादी से पहले भी थी जान-पहचान

इस मामले को लेकर काउंसलर डा. सतीश खिरवार का कहना है कि एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती की शादी चार पहले पूर्व ट्रांस यमुना के रहने वाले युवक से हुई थी। पति निजी कंपनी में नौकरी करता है। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। इन दोनों की शादी से पहले युवक की खंदौली की युवती से रिश्ते की बात चली थी। दोनों की मुलाकात के साथ ही फोन पर भी बातें भी हुई थी। लेकिन किसी कारणवश दोनों की शादी नहीं हो पाई।

पत्नी ने कराई दूसरी शादी

लेकिन, बाद में दो साल पहले उसी युवती से यूवक की मुलाकात हुई। उसका पति से तलाक हो चुका था। दोनों में पहले दोस्ती हुई। पीड़िता को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने बच्चों का भविष्य देखते हुए उनके रिश्ते को स्वीकार लिया। जिसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों को अपने घर के पास ही किराए पर कमरा दिला दिया और तय हुआ कि पति दोनों पत्नी के साथ तीन-तीन दिन रहेगा।

दूसरी पत्नी को ज्यादा समय देने पर विवाद

मगर कुछ दिन सब सही चलने के बाद पति दूसरी पत्नी को ज्यादा समय देने लगा। जिसपर बिरोध और मारपीट शुरू हो गया। दूसरी पत्नी के अनुसार तीनों की रजामंदी से शादी हुई थी। पहली पत्नी झूठे आरोप लगाकर झगड़ा करती है। पति का कहना है कि दोनों को बराबर खर्च देता है। बच्चों की भी पूरी जिम्मेदारी उठाता है। दोनों में से किसी को भी कोई दिक्कत होने पर उसे देखना पड़ता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article