आगरा

Agra News: मूर्ति विसर्जन हादसे में नदी में डूबे 12 लोगों के शव बरामद, 124 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

Agra News: आगरा में 2 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 लोग डूब गए थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान 12 लोगों के शव मंगलवार को बरामद कर लिए गए हैं। एक शख्स को तुरंत बचा लिया गया था। यह सर्च ऑपरेशन 124 घंटे तक जारी रहा। सभी शव नदी के बीच एक गहरे गड्ढे में फंसे हुए थे।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में उतंगन नदी में दो अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे सभी 12 लोगों के शव मंगलवार को बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही कई दिन से जारी बचाव अभियान का समापन हो गया। दशहरे के अवसर पर खैरागढ़ क्षेत्र में हुए इस हादसे में 13 लोग नदी में बह गए थे। इनमें से विष्णु नामक एक युवक को तुरंत बचा लिया गया था, जबकि बाकी 12 लोग लापता थे। लापता

शव बरामद होने के बाद सर्च ऑपरेशन खत्म

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने इस हादसे में जारी सर्च ऑपरेशन की समाप्ति की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “उतंगन नदी से सभी 12 शव बरामद कर लिए गए हैं। यह अभियान करीब 124 घंटे तक चला, जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), सेना, प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की बाढ़ इकाई, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की टीमें लगातार काम करती रहीं।”

नदी के बीच गहरे गड्ढों में फंसे थे शव

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि शव नदी के बीच गहरे गड्ढों में फंसे हुए थे। गोताखोरों और खोजी दलों की मदद के लिए नदी की धारा को अस्थायी रूप से मोड़ा गया। मृतकों की पहचान सचिन (14), करण (21), भगवती (23), ओके (19), गजेंद्र (20), ओमपाल (35), गगन (25), दीपक (15), अभिषेक (16), दिनेश (19), मनोज (15) और हरेश (22) के रूप में हुई है।

(इनपुट - भाषा)

FAQs

Where is Agra Located ?

Uttar Pradesh

Where is Agra Located ?

Where is Mumbai located?

Where is Bhopal located?

Where is Chennai located?

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article