आगरा

Agra: 7 दिन की बच्ची को लेकर न्याय मांगने थाने पहुंची महिला, पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोई

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 08:28 PM IST

Agra Husband Beaten Wife: आगरा में एक महिला थाने में सात दिन की नवजात बच्ची को लेकर पहुंची। महिला ने पुलिस से दहेजलोभी पति और ससुरालवालों की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और सुसराल वालों को थाने में बुलाया गया है।

Image

विवाहिता ने पुलिस से लगाई गुहार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में विवाहिता ने पुलिस से लगाई गुहार, फफककर रो पड़ी महिला
  • सात दिन की नवजात बच्ची को थाने लेकर पहुंची महिला
  • दहेजलोभी पति और ससुरालवालों की शिकायत की

Agra Husband Beaten Wife: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। आगरा में एक विवाहिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। विवाहिता सात दिन की नवजात को लेकर थाने पहुंची। विवाहिता ने दहेजलोभी पति और ससुरालवालों के अत्याचारों की दास्तां पुलिस को सुनाई। इस दौरान विवाहिता पुलिस के सामने फूट-फूटकर रो पड़ी। उसके साथ उसकी बड़ी बहन भी थी। दरअसल, मंगलवार को आगरा के रकाबगंज स्थित महिला थाने में एक विवाहिता सात दिन की बेटी को आंचल में छिपाकर पहुंची। महिला ने बताया कि, दहेज के लिए पति और ससुरालवालों ने उसे पीटकर घर से भगा दिया।

महिला ने आरोप लगाया कि, सात दिन पहले उसने बेटी को जन्म दिया है। जिस समय पति और परिवार की जरूरत थी, उस वक्त भी पति और उसका परिवार नहीं आया। मासूम का चेहरा देखने के लिए भी नहीं आए है।

विवाहिता ने पति पर शराब पीकर पीटने का लगाया आरोप

उसका कहना है कि, बेटी पैदा होने के बाद ससुरालवाले उसे नहीं रखेंगे। अगर बेटा पैदा होता तो उम्मीद थी कि, पति मुझे लेने भी आ जाता। बेटी के जन्म के सात दिन बाद भी उन्होंने खबर तक नहीं ली है। पुलिस के सामने उसने कहा कि, अब वह मासूम को लेकर कहां जाए। इसका पालन-पोषण कैसे करेगी। विवाहिता ने पुलिस को जानकारी दी कि दो वर्ष पहले उसकी और बड़ी बहन की शादी सैंया थाना इलाके में एक ही घर में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। ससुरालवाले दोनों बहनों को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि, पति रोजाना शराब पीकर घर आता था। वह उसके साथ मारपीट करता था। गर्भावस्था में ही पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। तीन महीने से वह मायके में रह रही है।

पुलिस ने पति और ससुरालवालों को बुलाया

महिला ने बताया कि, विवाहिता ने मायके में ही सात दिन पहले बेटी को जन्म दिया है। बेटी होने की खबर पति को दी थी, लेकिन पति और ससुरालवाले अभी तक देखने नहीं आए हैं। दोनों बहनों ने थाने में अपने पतियों के विरुद्ध शिकायत दी है। महिला थाना प्रभारी अपूर्वा चौधरी ने बताया कि, दो बहनों ने अपने पतियों के खिलाफ तहरीर दी है। इनमें से छोटी बहन ने सात दिन पूर्व ही बच्ची को जन्म दिया है। पुलिस ने दोनों की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने सुसराल वालों को थाने में बुलाया है। अगर पति और ससुरालवाले उन्हें घर नहीं ले जाएंगे तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article