आगरा

Agra Murder: आगरा में अपहरण के बाद चार साल के मासूम की हत्या से सनसनी, घर के बाहर से खेलते समय हुआ था लापता

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 08:42 PM IST

Agra Murder: ताजनगरी आगरा में चार साल के मासूम बच्चे की अपहरण के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद मासूम बच्चे के पिता के साथ काम करता है।

Image

आगरा में अपहरण के बाद मासूम की हत्या

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में चार साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या
  • मासूम के पिता के साथ हलवाई का काम करता है आरोपी
  • पुलिस आरोपी से हत्या की वजह जानने में जुटी

Agra Murder Case: आगरा के एत्माद्दौला थाना इलाके के शंभू नगर से शनिवार रात को अपहरण किए गए चार साल के मासूम की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोपी मासूम के पिता का सहकर्मी है। आरोपी बच्चे की हत्या के बाद उसके घर पहुंचा और उसकी तलाश में लग गया। आरोपी बच्चे की तलाश के लिए घरवालों के साथ चार घंटे तक जुटा रहा। आरोपी ने मासूम के परिवार से कहा कि, देर रात उसने किसी से फोन पर बात की है। भगत ने उसे बताया है कि, बच्चा कालिंदी विहार की पेठा नगरी में मिलेगा। इस पर परिवार के लोग पेठा नगरी में उस स्थान पर पहुंचे जहां बच्चे का शव पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है पुलिस आरोपी से हत्या की वजह जानने में जुटी है।

आरोपी बंटी ही घटनास्थल पर परिजनों को लेकर पहुंचा

जानकारी के अनुसार, शंभू नगर के रहने वाले बबलू का चार साल का बेटा गोल्डी उर्फ बिट्टू शनिवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गया। काफी देर बाद भी वह घर नहीं आया। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बबलू के साथ काम करने वाला नगला रामबल का रहने वाला बंटी भी उसी समय घर पहुंच गया। बच्चे के लापता होने की जानकारी पर वह बबलू के साथ गोल्डी की तलाश में जुट गया। बबलू को यह मालूम नहीं था कि, जो उसके साथ बेटे को खोजने का नाटक कर रहा है, उसने ही बेटे की हत्या कर दी। इसी बीच, बंटी ने अपनापन दिखाते हुए किसी को फोन किया। उसने बताया कि, परिचित भगत से बात हुई है। भगत ने बताया है कि, गोल्डी पेठा नगरी में मिलेगा।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

गोल्डी का पिता दोस्त पर भरोसा कर उसके साथ चल दिया। सभी ने मिलकर पेठा नगरी में बेटे की तलाश की, एक जगह बेटे का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। बेटे का शव देखकर बबलू सुधबुध खो बैठा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। जहां मासूम बच्चे का शव मिला वहीं तमंचा भी पड़ा मिला। मासूम के सीने पर गोली का निशान मिला है। पूछताछ में बबलू ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस ने शक के आधार पर बंटी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। सख्ती पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। बबलू हलवाई का काम करते है। बंटी भी उसके साथ ही कार्य करता है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article