आगरा

Agra Murder: अवैध संबंधों को लेकर दो भाइयों में फायरिंग, चाचा की गोली से भतीजे की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 07:51 PM IST

Agra Murder News: आगरा के नगला मेवाती में सोमवार रात करीब 12 बजे दो परिवार में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बीच एक पक्ष ने गोलीबारी कर दी। फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। आरोप है कि, चाचा ने गोली मारकर भतीजे की हत्या कर दी। युवक की मौत के बाद आरोपी फरार हो गए।

Image

चाचा की गोली से भतीजे की हुई मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में अवैध संबंधों को लेकर दो भाइयों में विवाद
  • जमकर हुई मारपीट और गोलीबारी, एक युवक की मौत
  • चाचा पर भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप

Agra Murder News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। थाना ताजगंज इलाके के नगला मेवाती में अवैध संबंधों के चलते दो भाइयों में मारपीट और फायरिंग की घटना हो गई। फायरिंग में एक युवक ने गोली लगने से मौके पर दम तोड़ दिया। दरअसल, मेवाती इलाके में सोमवार देर रात एक ही परिवार की महिलाओं की बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते परिवार के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इस बीच एक गुट ने फायरिंग शुरू कर दी। चाचा ने गोली मारकर भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हत्या के आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब पौने बारह बजे हुई। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि, नगला मेवाती के रहने वाले सत्तार खान और उसके भाई गफ्फार के साथ में मकान हैं।

अवैध संबंधों को लेकर परिवार में हुआ विवाद

जांच में सामने आया कि, दो वर्ष पहले गफ्फार ने दूसरा निकाह किया था। उसकी पत्नी के साथ एक लड़की भी घर आई थी। गफ्फार ने अपने भाई सत्तार के लड़के से उस लड़की का निकाह कर दिया था। इसके बाद से दोनों परिवारों की महिलाओं में आपस में कम बनती थी। एक वर्ष से किसी भी बात पर तकरार हो जाती थी। जांच में सामने आया कि, गफ्फार के एक पुत्र के उस लड़की से अवैध संबंध हो गए थे। इसको लेकर सोमवार देर रात गफ्फार पक्ष और गुलजार पक्ष के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि, गफ्फार पक्ष ने फायरिंग कर दी।

ऑटो में गुलजार का शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

इसमें से एक गोली गुलजार के सीने में लग गई। गोली लगते ही गुलजार मौके पर ही गिर गया। घटना में चीख पुकार मच गई। खून देकर आरोपी भी फरार हो गए। सत्तार के बेटे गुलजार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, परिजन ऑटो में डालकर गुलजार का शव थाना ताजगंज लेकर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीओ सदर अर्चना सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख लिया है। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस की टीम लगी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article