आगरा

Agra News: आगरा में अपने दोस्तों के साथ होटल में जन्मदिन की पार्टी करने गई युवती की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 08:17 PM IST

Agra News: आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में दोस्तों के साथ पार्टी करने गई युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वहीं परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराने को लेकर पुलिस चौकी का घेराव किया।

Image

आगरा में युवती की संदिग्ध मौत।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. जन्मदिन की पार्टी करने गई थी छात्रा
  2. पुलिस ने दी थी परिजनों को मौत की जानकारी
  3. परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में बसई खुर्द की रहने वाली युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। युवती दोस्तों संग होटल में जन्मदिन पार्टी मनाने गई थी। रात में पुलिस ने परिजन को सड़क हादसे में युवती के घायल होने की सूचना दी। पूनम को अस्पताल लेकर पहुंचने पर मौत हो गई थी। युवती के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने शनिवार को शव फतेहाबाद मार्ग को जाम किया और चौकी का घेराव कर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिवार के सदस्यों को शांत कराया। वहीं पुलिस का कहना है कि, युवती सड़क हादसे में घायल हुई थी। उसे तत्काल इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया।

आगरा के बसई खुर्द निवासी राजवीर की बेटी शुक्रवार रात को घर से निकली हुई थी। उसने बताया कि, दोस्त की जन्मदिन पार्टी में एक होटल जा रही है। रात में लगभग 10 बजे उसकी मां ने फोन मिलाया तो फोन स्विच ऑफ हो गया था। उनके रिश्तेदार श्याम ने कहा कि, रात लगभग 1:09 बजे पुलिस का फोन आता है। पुलिस ने बताया कि, पूनम हादसे में घायल हो गई है। उसको एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया है। आप लोग जल्दी अस्पताल में आ जाओ। परिजन के अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि, युवती की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिवार लगा रहा हत्या का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि, पुलिस इस बारे में ठीक से कुछ भी नहीं बता रही है। परिवार के लोगों का कहना है कि, उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करें। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों तोरा चौकी पर शव रख कर घेराव किया। थाना ताजगंज प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने कहा कि, युवती कार में अपने दोस्तों के साथ में थी। होटल के पास में कार एक वाहन से टकरा गई। जिससे युवती गंभीर रुप से घायल हुई थी।

पुलिस को वहां पर एक युवक घायल हालत में मिला। उसको नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि युवती की हालत ज्यादा खराब होने के कारण इमरजेंसी लेकर गए थे। लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article